Kia की नई Carens Clavis EV भारत में लॉन्च, 490Km तक की मिलेगी रेंज - कीमत ₹17.99 लाख से शुरू

Clavis EV चार वेरिएंट- HTK Plus, HTX, ER HTX, और ER HTX Plus में उपलब्ध है और छह रंग ऑप्शन - ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, प्यूटर ऑलिव, इंपीरियल ब्लू, ग्रेविटी ग्रे, और एक नया मैट आइवरी सिल्वर शामिल है।

Advertisement
Kia Carens Clavis EV
Kia Carens Clavis EV

By Gaurav Kumar:

Kia Carens Clavis EV: किआ इंडिया ने अपनी पहली मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक कार Carens Clavis EV को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। 17.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत वाली यह इलेक्ट्रिक EV भारतीय उपभोक्ताओं को स्पेस और सुविधा से भरपूर अनुभव देने के लिए तैयार की गई है।

Clavis EV चार वेरिएंट- HTK Plus, HTX, ER HTX, और ER HTX Plus में उपलब्ध है और छह रंग ऑप्शन - ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, प्यूटर ऑलिव, इंपीरियल ब्लू, ग्रेविटी ग्रे, और एक नया मैट आइवरी सिल्वर शामिल है।

अनंतपुर प्लांट में निर्मित Clavis EV दो बैटरी विकल्पों में आती है: 42kWh (ARAI रेंज 404 किमी) और 51.4kWh (MIDC रेंज 490 किमी)। 100kW DC फास्ट चार्जर से इसे सिर्फ 39 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।

प्राइसिंग

मोटर विकल्पों की बात करें तो 99kW और 126kW के दो वर्जन उपलब्ध हैं। टॉप वेरिएंट में 255Nm टॉर्क और 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 8.4 सेकंड में मिलती है। इसके अलावा, IP67 रेटेड बैटरी और लिक्विड कूल्ड थर्मल मैनेजमेंट इसे भारतीय क्लाइमेट के लिए अनुकूल बनाते हैं। V2L तकनीक के जरिए यह बाहरी डिवाइस भी चला सकती है।

इंटीरियर में 67.62 सेमी की पैनोरमिक डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीट्स, डुअल पेन सनरूफ, बोस ऑडियो सिस्टम, और 64-कलर एंबिएंट लाइटिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं। वायरलेस चार्जिंग, AQI डिस्प्ले के साथ सीट-माउंटेड एयर प्यूरीफायर और “बॉस मोड” जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

सुरक्षा के लिहाज से यह EV, 20 से अधिक ADAS फीचर्स के साथ आती है, जैसे Smart Cruise Control, Lane Assist, और Blind Spot Warning। इसके अलावा, 6 एयरबैग, ESC, ISOFIX माउंट्स और 360-डिग्री कैमरा जैसे 18 अन्य स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।

Kia Connect ऐप के जरिए यूजर्स बैटरी मॉनिटरिंग, चार्जिंग शेड्यूलिंग और V2L कंट्रोल कर सकते हैं। कंपनी 250 से अधिक EV-रेडी वर्कशॉप और 100+ फास्ट चार्जिंग डीलरशिप के साथ अपनी EV सपोर्ट नेटवर्क को भी मजबूत कर रही है। 

Read more!
Advertisement