1200 किमी की रेंज के साथ आएगी JSW Combat SUV! Jetour T2 पर बेस्ड हाइब्रिड कार में मिल सकते हैं दमदार फीचर्स

JSW Motors भारत के ऑटो बाजार में नई प्लग-इन हाइब्रिड SUV के साथ एंट्री की तैयारी कर रही है। Jetour T2 बेस्ड इस मॉडल में दमदार पावरट्रेन और लंबी रेंज जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। कंपनी की पहली कार से जुड़ी खास बातें, कीमत और डिजाइन की पूरी जानकारी जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

Advertisement

In Short

  • JSW Motors इस साल Jetour T2 बेस्ड अपनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड SUV लॉन्च कर सकती है।
  • नई SUV में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 18.4 kWh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है।
  • JSW की नई PHEV SUV की कीमत 30 लाख से 50 लाख रुपये के बीच होने की संभावना है।

By Gungun Mishra:

स्टील से लेकर सीमेंट कारोबार करने वाले JSW Group की पैसेंजर व्हीकल कंपनी JSW Motors इस साल भारत में अपनी पहली कार लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी की यह कार प्लग-इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी (PHEV) के साथ आएगी और इसे भारत की दूसरी मास-मार्केट प्लग-इन हाइब्रिड कार बताया जा रहा है।

JSW Motors की यह कार चीन की कार निर्माता कंपनी Chery की Jetour T2 पर आधारित होगी। इस मॉडल को भारत में कथित तौर पर Combat नाम से लॉन्च किया जा सकता है।

MG Hector Tomahawk के बाद दूसरी मास मार्केट PHEV कार

JSW Motors का यह लॉन्च JSW MG Motor India की ओर से Hector Tomahawk PHEV पेश किए जाने के कुछ हफ्तों बाद होगा। JSW Group और चीन की SAIC Motor के जॉइंट वेंचर JSW MG Motor India ने देश की पहली मास-मार्केट प्लग-इन हाइब्रिड कार Hector Tomahawk लॉन्च की थी।

Hector Tomahawk PHEV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 25,69,800 रुपये रखी गई है। वहीं, JSW Motors की नई SUV की कीमत 30 लाख रुपये से 50 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है।

360 hp पावर और 610 Nm टॉर्क का दावा

JSW Motors की नई SUV में 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 18.4 kWh बैटरी पैक मिलने की संभावना है। ग्लोबल-स्पेक Jetour T2 में यही प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम 360 hp की संयुक्त पावर और 610 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

यह पांच सीटों वाली SUV होगी। कंपनी इसे Jetour T2 के डिजाइन से काफी मिलता-जुलता रख सकती है, हालांकि इसमें हेडलैंप, ग्रिल और बंपर में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। इसके अलावा कार पर JSW की ब्रांडिंग देखने को मिलेगी।

बॉक्सी डिजाइन और 1,200 किमी तक की रेंज

Jetour T2 की तरह JSW की इस SUV में भी रग्ड और बॉक्सी डिजाइन मिलने की उम्मीद है। इसमें स्क्वायर शेप LED हेडलैंप, बड़े बंपर, बॉडी क्लैडिंग, 20-इंच अलॉय व्हील और रूफ रेल्स जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं। पीछे की तरफ इसमें वर्टिकली स्टैक्ड LED टेल लैंप और बूटलिड पर स्पेयर व्हील दिया गया है।

ग्लोबल-स्पेक Jetour T2 की दावा की गई संयुक्त रेंज 1,200 किलोमीटर है। इसमें 90 किलोमीटर तक की ऑल-इलेक्ट्रिक रेंज मिलती है।

Hector Tomahawk PHEV में भी हाइब्रिड सेटअप

वहीं, JSW MG Motor India की Hector Tomahawk PHEV में 20.5 kWh बैटरी पैक और 1.5-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह SUV केवल इलेक्ट्रिक मोड में 115 किलोमीटर तक चल सकती है।

फुल टैंक और फुल चार्ज के साथ Hector Tomahawk PHEV की संयुक्त रेंज 1,100 किलोमीटर बताई गई है। इस मॉडल की डिलीवरी नवंबर 2026 से शुरू होने वाली है।

Read more!
Advertisement