MG Hector Tomahawk से कल उठेगा पर्दा, फीचर्स से रेंज तक क्या हो सकती हैं बड़ी खूबियां?

JSW MG Motor कल भारत में Hector Tomahawk से पर्दा उठाने वाली है। 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर आने वाली इस गाड़ी में 69.2 kWh बैटरी, 530 किमी तक की दावा की गई रेंज और Level-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
JSW MG Tomahawk
JSW MG Tomahawk

In Short

  • Hector Tomahawk Wuling Starlight 560 पर आधारित होगी और भारत में बड़े इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में उतरेगी।
  • इसमें 69.2 kWh बैटरी पैक, 204 PS पावर और 310 Nm टॉर्क मिलने की उम्मीद है।
  • 12.8-इंच टचस्क्रीन, panoramic sunroof, 360-degree camera और Level-2 ADAS जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

By Gaurav Kumar:

JSW MG Motor भारत में अपनी Hector लाइनअप को अब इलेक्ट्रिक अवतार देने की तैयारी कर रही है। कंपनी Hector Tomahawk को कल भारत में पेश करने वाली है। यह एसयूवी Wuling Starlight 560 पर आधारित बताई जा रही है और 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में उतरेगी।

डिजाइन में मिलेगा नया चेहरा

Hector Tomahawk का अगला हिस्सा मौजूदा Hector से काफी अलग हो सकता है। इसमें पतले एलईडी हेडलैंप, H-शेप एलईडी डीआरएल, बंद ग्रिल और नया फ्रंट बंपर मिलने की उम्मीद है।

साइड प्रोफाइल में बड़े अलॉय व्हील, ब्लैक व्हील-आर्च क्लैडिंग, बॉडी कलर डोर हैंडल और ऊंची रूफलाइन दिखाई दे सकती है। पीछे की तरफ पतले एलईडी टेललैंप, स्प्लिट-टेलगेट जैसा डिजाइन और रियर बंपर पर सिल्वर इंसर्ट मिल सकते हैं।

केबिन में बड़ा टचस्क्रीन

अंदर का डिजाइन ज्यादा सिंपल और प्रीमियम रखा जा सकता है। इसमें ड्यूल-टोन केबिन और बड़ा फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन मिलने की उम्मीद है।

डैशबोर्ड पर लेदरेट अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल किया जा सकता है। टीजर के मुताबिक स्क्रीन से क्लाइमेट कंट्रोल और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स को भी कंट्रोल किया जा सकेगा।

फीचर्स और सेफ्टी पर रहेगा जोर

Hector Tomahawk में 12.8-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

सेफ्टी के लिए लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट दिए जा सकते हैं।

हालांकि फाइनल फीचर लिस्ट लॉन्च के समय अलग हो सकती है।

69.2 kWh बैटरी और 530 किमी रेंज

Hector Tomahawk में 69.2 kWh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है। इसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर दिया जा सकता है, जो 204 PS पावर और 310 Nm टॉर्क पैदा करेगा।

इसकी दावा की गई रेंज 530 किमी CLTC हो सकती है।

कीमत कितनी हो सकती है

Hector Tomahawk की संभावित कीमत करीब ₹26 लाख एक्स-शोरूम बताई जा रही है।

लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Tata Harrier EV, Mahindra XEV 9S और आने वाली Tata Safari EV जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगा। JSW MG Hector Tomahawk का फोकस बड़े केबिन, 7-सीटर उपयोगिता, लंबी रेंज और ज्यादा फीचर्स वाले पैकेज पर रहने की उम्मीद है।

Read more!
Advertisement