Jawa 42 FJ All Stars Series लॉन्च, 6 नए colours के साथ बदला लुक; कीमत 2.02 लाख रुपये से शुरू

Jawa ने 42 FJ का नया All Stars Series लॉन्च किया है। बाइक को 6 नए colours और अलग fuel tank graphics के साथ पेश किया गया है। इंजन पहले जैसा 334cc का है, जबकि कीमत 2.02 लाख रुपये से शुरू होकर Chrome variant के लिए 2.16 लाख रुपये तक जाती है।

Advertisement
Jawa 42 FJ All Stars Series
Jawa 42 FJ All Stars Series

In Short

  • Jawa 42 FJ All Stars Series में 6 नए colour options
  • 334cc engine देता है 29.17 PS power और 29.62 Nm torque
  • कीमत 2.02 लाख रुपये से शुरू, Chrome variant 2.16 लाख रुपये का

By Gaurav Kumar:

Jawa ने अपनी 42 FJ बाइक का नया All Stars Series लॉन्च किया है। इस बार कंपनी ने बाइक के इंजन में बड़ा बदलाव नहीं किया है, बल्कि उसके look और styling पर ज्यादा काम किया है। नई Jawa 42 FJ All Stars Series छह अलग-अलग colours में आएगी और इसकी शुरुआती कीमत 2.02 लाख रुपये है.

क्या नया है Jawa 42 FJ All Stars Series में?

नई 42 FJ में सबसे बड़ा बदलाव इसके colours और fuel tank graphics में है। बाइक के side panels पर winged star style decal दिया गया है, जिससे इसका retro look और ज्यादा अलग नजर आता है.

कंपनी ने इसे Red Silver, Aurora Green, Nebula Blue, Matte Black with Red Clad, Matte Black with Black Clad और Chrome जैसे colour options में पेश किया है.

कीमत कितनी है?

Red Silver और Aurora Green variants की कीमत 2.02 लाख रुपये से शुरू होती है. इसके बाद Nebula Blue, Matte Black with Red Clad और Matte Black with Black Clad variants की कीमत 2.08 लाख रुपये रखी गई है. वहीं सबसे महंगा Chrome variant है, जिसकी कीमत 2.16 लाख रुपये है.

Chrome variant में क्या खास है?

Chrome variant का look बाकी variants से ज्यादा premium रखा गया है। इसमें fuel tank पर brushed aluminium finish मिलती है और star graphic भी दिया गया है.

इसके अलावा tank पर EST 1929 लिखा है। Headlamp और instrument console के आसपास metallic finish दी गई है, जबकि बाइक के कई हिस्सों को black finish में रखा गया है.

इंजन पहले जैसा ही

नई Jawa 42 FJ All Stars Series में इंजन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही 334cc single-cylinder liquid-cooled engine मिलता है. यह engine 29.17 PS की power और 29.62 Nm का torque देता है। इसके साथ 6-speed gearbox मिलता है.

Brakes और Suspension

बाइक में सामने 41 mm telescopic forks दिए गए हैं। पीछे twin shock absorbers मिलते हैं, जिनमें preload adjustment की सुविधा है. Braking के लिए सामने 320 mm disc brake और पीछे 240 mm disc brake मिलता है। साथ में dual-channel ABS भी दिया गया है.

Wheels और Features

Jawa 42 FJ में सामने 18-inch wheel और पीछे 17-inch wheel मिलता है. बाइक में fully digital instrument cluster भी दिया गया है, जिसमें speed, fuel level, gear position और time जैसी जानकारी दिखाई देती है.

इसके अलावा twin exhaust setup बाइक के retro और sporty look को और मजबूत करता है.

किससे होगा मुकाबला?

Jawa 42 FJ All Stars Series का मुकाबला 350cc motorcycle segment की दूसरी bikes से होगा। कंपनी का फोकस इस बार performance से ज्यादा styling और colour options पर है.

अगर किसी को Jawa 42 FJ का engine और riding setup पसंद है, लेकिन वह थोड़ा ज्यादा stylish और अलग look चाहता है, तो नया All Stars Series उसके लिए नया option बन सकता है।

Read more!
Advertisement