भारत में लॉन्च हुई पहली प्लग-इन हाइब्रिड कार, MG की इस नई टेक्नोलॉजी ने खींचा सबका ध्यान
JSW MG Motor India ने Hector Tomahawk PHEV लॉन्च कर भारत के मास मार्केट कार सेगमेंट में प्लग-इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की शुरुआत की है। यह सात सीटों वाली कार इलेक्ट्रिक ड्राइविंग और पेट्रोल इंजन दोनों का विकल्प देती है।

In Short
- Hector Tomahawk PHEV देश की पहली प्लग-इन हाइब्रिड कार के तौर पर लॉन्च हुई।
- कार में 20.5 kWh बैटरी पैक और 1.5 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन दिया गया है।
- कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज और फुल टैंक पर मिलेगी 1,100 किलोमीटर तक की रेंज।
JSW MG Motor India ने Hector Tomahawk PHEV को भारतीय बाजार में उतार दिया है। कंपनी के मुताबिक यह देश की पहली प्लग-इन हाइब्रिड व्हीकल है, जो मास मार्केट पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में पीएचईवी टेक्नोलॉजी की शुरुआत करती है।
कीमत और बीएएएस ऑप्शन
Hector Tomahawk PHEV की शुरुआती कीमत ₹25,69,800 (एक्स-शोरूम) रखी गई है। वहीं बैटरी-एज-ए-सर्विस यानी बीएएएस मॉडल के साथ इसकी कीमत ₹21.79 लाख से शुरू होती है। इसमें बैटरी रेंटल के लिए ₹3.2 प्रति किलोमीटर का चार्ज देना होगा। इसके टॉप वेरिएंट एसेंस 7एस की कीमत ₹27,79,800 है।
इलेक्ट्रिक मोड में 115 किलोमीटर तक रेंज
इस सात सीटों वाली एसयूवी में 20.5 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ 1.5 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह कार इलेक्ट्रिक मोड पर 115 किलोमीटर तक चल सकती है।
फुल टैंक और फुल चार्ज के बाद इसकी कुल रेंज करीब 1,100 किलोमीटर तक पहुंच जाती है। इससे ग्राहकों को शहर में इलेक्ट्रिक ड्राइविंग के साथ लंबी दूरी के सफर में भी सुविधा मिलेगी।
कई कलर ऑप्शन में आएगी कार
MG Hector Tomahawk PHEV को पर्ल व्हाइट, स्टारी ब्लैक, ऑरोरा सिल्वर, सेलेडॉन ब्लू, टरक्वॉइज ग्रीन और शैडो गोल्ड कलर में पेश किया गया है। इसके अलावा ग्राहकों को दो डुअल-टोन विकल्प भी मिलेंगे।
नवंबर 2026 से शुरू होगी डिलीवरी
कंपनी के अनुसार इस कार की डिलीवरी नवंबर 2026 से शुरू होगी। अभी तक भारत में प्लग-इन हाइब्रिड कारों की बिक्री मुख्य रूप से बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज-बेंज जैसी लग्जरी कार कंपनियां कर रही थीं। MG की यह कार इस टेक्नोलॉजी को ज्यादा बड़े ग्राहक वर्ग तक पहुंचाने की दिशा में एक अहम कदम है।