Hyundai Bayon: शुरू हुई बुकिंग, इस दिन होगी लॉन्च

हुंडई भारतीय बाजार में अपनी नई एसयूवी बेयॉन पेश करने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। यह कार वेन्यू और क्रेटा के बीच जगह बनाएगी। खास बात यह है कि कंपनी इसमें ऐसा विकल्प दे सकती है, जो इसे और खास बना सकता है।

Advertisement

In Short

  • हुंडई बेयॉन को 12 अक्टूबर को पेश किया जाएगा, भारत में इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है।
  • नई एसयूवी को ₹11,000 देकर बुक किया जा सकता है, यह वेन्यू और क्रेटा के बीच आएगी।
  • बेयॉन में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ फैक्टरी फिटेड सीएनजी का विकल्प भी मिल सकता है।

By Gungun Mishra:

भारतीय बाजार में जल्द ही हुंडई की एक नई एसयूवी एंट्री करने वाली है। कंपनी अपनी अपकमिंग हुंडई बेयॉन (Hyundai Bayon) को 12 अक्टूबर को पेश करेगी। यह कार का ग्लोबल डेब्यू होगा। खास बात है कि लॉन्च से पहले ही भारत में इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। ग्राहक 11 हजार रुपये देकर इस कार को बुक कर सकते हैं। बेयॉन में पेट्रोल के साथ सीएनजी का विकल्प भी मिल सकता है।

Venue और Creta के बीच होगी Bayon

हुंडई बेयॉन कंपनी की मिडसाइज एसयूवी होगी। इसे हुंडई वेन्यू और क्रेटा के बीच रखा जाएगा। वेन्यू एक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जबकि क्रेटा की लंबाई 4.3 मीटर है। वहीं बेयॉन की लंबाई करीब 4.2 मीटर होगी। कार में अच्छा कैबिन स्पेस मिलने की बात कही गई है।

क्रॉसओवर जैसा होगा डिजाइन

बेयॉन का डिजाइन हुंडई की मौजूदा एसयूवी से थोड़ा अलग होगा। इसे क्रॉसओवर जैसा लुक दिया जाएगा। कंपनी इसके कुछ टीजर भी जारी कर चुकी है, जिनसे कार के डिजाइन की झलक मिलती है।

फ्रंट में एच-एज एलईडी डीआरएल्स, स्प्लिट एलईडी हेडलैम्प्स और मस्कुलर लुक वाला बंपर मिलेगा। इसके अलावा जियोमेट्रिक व्हील आर्च, व्रैप अराउंड डोर क्लैडिंग और ब्रिज टाइप रूफ रेल्स दिए जाएंगे। एसयूवी में डुअल टोन एलॉय व्हील्स भी मिलेंगे। कार के रियर को भी रिफ्रेश्ड डिजाइन दिया जाएगा।

Creta वाला इंजन मिलेगा

हुंडई बेयॉन में 1.5 लीटर का फोर-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलेगा। यही इंजन ऑप्शन क्रेटा में भी देखने को मिलता है। बेयॉन में इसे 6 स्पीड मैन्युअल और सीवीटी गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाएगा।

CNG का भी मिल सकता है विकल्प

बेयॉन की सबसे खास बात इसका सीएनजी विकल्प हो सकता है। कार में फैक्टरी फिटेड सीएनजी का ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो यह हुंडई की पहली मिडसाइज कार होगी, जिसमें सीएनजी का विकल्प मिलेगा। सीएनजी वर्जन के साथ केवल मैन्युअल गियरबॉक्स दिया जाएगा।

कैसा होगा Bayon का इंटीरियर?

हुंडई ने अभी बेयॉन के इंटीरियर को रिवील नहीं किया है। कार में प्रीमियम कैबिन मिलने की बात कही गई है। इसमें ब्लैक और वॉइट या ग्रे और ब्लैक थीम मिल सकती है। इसका इंटीरियर ब्राजील में मिलने वाली फोर्थ जनरेशन i20 जैसा होगा। इसमें डुअल स्क्रीन सेटअप वाला डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल पर फिजिकल कंट्रोल व नॉब्स मिल सकते हैं।

Read more!
Advertisement