Honda ने लॉन्च की दो नई Adventure Bikes, ₹1.83 लाख से शुरू कीमत; बुकिंग भी हुई शुरू

Honda ने भारत के बढ़ते Adventure Motorcycle सेगमेंट में XR300L और XR300 Rally को लॉन्च कर दिया है। इनकी कीमत ₹1.83 लाख से शुरू होती है और दोनों मोटरसाइकिल भारत में ही बनाई जा रही हैं। 293.5cc इंजन वाली इन बाइक्स को ऑफ-रोडिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इनकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

Advertisement
Honda XR 300 Rally
Honda XR 300 Rally

In Short

  • Honda XR300L की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.83 लाख रखी गई है
  • XR300 Rally की कीमत ₹2.08 लाख है और दोनों बाइक्स की बुकिंग शुरू हो चुकी है
  • - दोनों मोटरसाइकिल में 293.5cc सिंगल-सिलेंडर एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है

By Shakshi:

होंडा ने भारतीय बाजार में अपनी एडवेंचर मोटरसाइकिल रेंज का विस्तार करते हुए XR300L और XR300 Rally लॉन्च कर दी हैं। Honda XR300L की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.83 लाख रखी गई है, जबकि ज्यादा एडवेंचर और टूरिंग फोकस्ड XR300 Rally की कीमत ₹2.08 लाख है।

दोनों मोटरसाइकिलें भारत में ही बनाई जा रही हैं और Honda BigWing डीलरशिप के जरिए बेची जाएंगी। इनकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

दोनों Bikes की कीमत में ₹25,000 का अंतर

XR300L दोनों में से ज्यादा किफायती मॉडल है। इसकी कीमत ₹1.83 लाख है। वहीं XR300 Rally के लिए ग्राहकों को ₹25,000 ज्यादा खर्च करने होंगे और इसकी कीमत ₹2.08 लाख है।

नई XR सीरीज का मुकाबला ऐसे सेगमेंट में होगा, जहां Hero Xpulse 210 और Kawasaki KLX230 जैसी हल्की ऑफ-रोड मोटरसाइकिलें पहले से मौजूद हैं।

कैसा है इंजन?

दोनों मोटरसाइकिलों में 293.5cc सिंगल-सिलेंडर एयर- और ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन Honda CB300F में इस्तेमाल होने वाले इंजन से जुड़ा है। इंटरनेशनल मार्केट में यह इंजन करीब 24.3 bhp की पावर और 26.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

हालांकि भारत में आने वाली इन मोटरसाइकिलों में दक्षिण अमेरिकी बाजार में उपलब्ध XR300L के मुकाबले एग्जॉस्ट लेआउट में बदलाव किया गया है।

दोनों बाइक्स में आगे की तरफ कन्वेंशनल टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे मोनोशॉक मिलता है। ऑफ-रोडिंग के लिए इनमें 21-इंच फ्रंट और 18-इंच रियर स्पोक व्हील दिए गए हैं।

XR300 Rally में क्या मिलेगा एक्स्ट्रा?

XR300 Rally को XR300L के मुकाबले ज्यादा एडवेंचर और टूरिंग-फोकस्ड बनाया गया है। अतिरिक्त ₹25,000 में इसमें बड़ा फ्यूल टैंक, लंबी विंडस्क्रीन, नकल गार्ड और अलग Rally-Style बॉडीवर्क मिलता है।

इसमें 5-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल और ज्यादा स्विचगियर भी दिए गए हैं। अतिरिक्त फीचर्स और बड़े फ्यूल टैंक की वजह से Rally का वजन XR300L से थोड़ा ज्यादा है। इसकी सीट भी थोड़ी ऊंची होने की उम्मीद है।

पूरी Specifications का अभी इंतजार

Honda ने फिलहाल भारत के लिए दोनों मोटरसाइकिलों की सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। इनके फाइनल कर्ब वेट, सीट हाइट और सस्पेंशन ट्रैवल जैसी जानकारियां अभी सामने आनी बाकी हैं।

XR300L और XR300 Rally के साथ Honda ने भारत के बढ़ते लाइटवेट डुअल-स्पोर्ट और एडवेंचर बाइक सेगमेंट में नई एंट्री की है। XR300L की कीमत Kawasaki KLX230 से कम और Hero Xpulse 210 से थोड़ी ज्यादा रखी गई है। वहीं XR300 Rally ज्यादा टूरिंग फोकस्ड विकल्प के तौर पर पेश की गई है और इसकी कीमत भी KLX230 से कम है।

Read more!
Advertisement