₹3,000 से कम मंथली EMI में खरीदें EV स्कूटर: Honda QC3, Chetak और Vida VX2 का पूरा गणित

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और नए मॉडल लगातार बाजार में आ रहे हैं। Honda QC3, Bajaj Chetak और Vida VX2 जैसे स्कूटर ग्राहकों के बीच चर्चा में हैं। अगर आप इनमें से कोई EV खरीदने की सोच रहे हैं, तो कीमत के साथ मंथली EMI भी जानना जरूरी है।

Advertisement
Honda QC3, Bajaj Chetak और Vida VX2 में कौन देगा ज्यादा वैल्यू
Honda QC3, Bajaj Chetak और Vida VX2 में कौन देगा ज्यादा वैल्यू

In Short

  • Honda QC3, Bajaj Chetak और Vida VX2 की EMI में अंतर।
  • कीमत, बैटरी और रेंज के आधार पर तीनों का मुकाबला।
  • EV खरीदने से पहले डाउन पेमेंट और लोन अवधि समझना जरूरी।

By Shakshi:

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अब बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं। Honda QC3, Bajaj Chetak EV और Hero Vida VX2 जैसे मॉडल अलग-अलग कीमत, फीचर्स और रेंज के साथ आते हैं। ऐसे में सिर्फ एक्स-शोरूम कीमत ही नहीं, बल्कि मंथली EMI भी खरीदारी का बड़ा फैक्टर बन गई है।

Honda QC3 की कीमत करीब ₹1.35 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसमें 3 kWh बैटरी पैक दिया गया है और कंपनी के अनुसार इसकी IDC रेंज करीब 145 km तक है। यह स्कूटर 5-इंच TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और 32 लीटर अंडरसीट स्टोरेज जैसे फीचर्स के साथ आता है।

Bajaj Chetak EV की कीमत वेरिएंट के हिसाब से बदलती है। इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹1 लाख से ज्यादा (एक्स-शोरूम) है। इसमें 2.88kWh से 3.2kWh तक के बैटरी विकल्प मिलते हैं और यह करीब 120-150 km तक की रेंज देने में सक्षम है। Chetak अपनी प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी, मेटल बॉडी और मजबूत ब्रांड पहचान के लिए जाना जाता है।

वहीं, Hero Vida VX2 इस मुकाबले में बजट-फ्रेंडली विकल्प है। इसकी कीमत करीब ₹70,000 (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसमें 2.2 kWh और 3.4 kWh बैटरी विकल्प मिलते हैं, जबकि इसकी रेंज करीब 92-142 km तक है। इसके कुछ वेरिएंट्स में रिमूवेबल बैटरी का विकल्प भी मिलता है, जिससे चार्जिंग ज्यादा आसान हो जाती है।

अगर कोई ग्राहक इन स्कूटरों को लोन पर खरीदता है, तो EMI रकम डाउन पेमेंट, ब्याज दर और लोन अवधि पर निर्भर करेगी। अनुमान के मुताबिक, Honda QC3 की EMI करीब ₹4,300 प्रति माह, Bajaj Chetak EV की EMI करीब ₹3,200-₹4,500 प्रति माह और Vida VX2 की EMI करीब ₹2,500-₹3,800 प्रति माह हो सकती है।

Honda QC3 vs Bajaj Chetak vs Vida VX2: कीमत और EMI की पूरी तुलना

EV खरीदने से पहले ग्राहकों को सिर्फ कीमत नहीं, बल्कि बैटरी रेंज, चार्जिंग सुविधा, सर्विस नेटवर्क और अपनी रोजाना की जरूरतों को भी ध्यान में रखना चाहिए।

Read more!
Advertisement