नए अवतार में आ रही Honda Elevate, लॉन्च से पहले पहली झलक आई सामने

Honda Elevate नए अवतार में भारत आने के लिए तैयार है। कंपनी ने Facelift model का पहला teaser जारी कर दिया है और इसकी pre-launch bookings भी शुरू हो चुकी हैं। नई SUV में design से लेकर cabin features तक कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि engine और gearbox options पहले जैसे रहने की उम्मीद है।

Advertisement
Honda Elevate Facelift
Honda Elevate Facelift

In Short

  • Honda Elevate Facelift को भारत में 6 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।
  • नई Elevate की pre-launch booking ₹21,000 में शुरू हो गई है।
  • - Facelift में connected DRLs और tail-lights समेत कई नए features मिलने की उम्मीद है।

By Shakshi:

Honda Cars India ने अपनी compact SUV Elevate Facelift का पहला teaser जारी कर दिया है। कंपनी इस नई SUV को 6 अक्टूबर को भारत में लॉन्च करने वाली है। Festive season के बीच आ रही नई Elevate के design से लेकर features तक कई बदलाव देखने को मिलेंगे। कंपनी ने इसकी pre-launch bookings भी शुरू कर दी हैं।

नए Look में आएगी Honda Elevate

Teaser से नई Elevate के exterior में होने वाले कई बदलाव सामने आए हैं। SUV में अब connected DRLs और connected tail-lights मिलेंगी। इसके अलावा grille, bumpers और headlights को भी नया design दिया गया है।

एक बड़ा बदलाव Honda लोगो की जगह में भी किया गया है। अभी तक logo grille पर मिलता था, लेकिन Facelift model में इसे hood पर लगाया जाएगा।

Cabin में मिल सकते हैं नए Features

Teaser में cabin की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि नई Elevate पहले के मुकाबले ज्यादा feature-loaded होने की उम्मीद है।

SUV में electric और ventilated seats, 360-degree camera, dual-zone automatic climate control और panoramic sunroof जैसे features मिलने की उम्मीद है। Seats को भी नया look दिया जा सकता है और cabin में refreshed trim accents मिल सकते हैं।

ADAS suite को भी upgrade किया जा सकता है और इसमें कुछ नए features शामिल होने की उम्मीद है।

सबसे पहले भारत में आएगी नई Elevate

Honda Cars India के Vice President Marketing and Sales कुणाल बहल के मुताबिक नई Elevate में customers की मांग वाले कई features और improvements शामिल किए जा रहे हैं। इसके साथ SUV को ज्यादा bold design और premium cabin experience देने पर भी काम किया गया है।

उन्होंने बताया कि Elevate के लिए India leading market है और नई Elevate को सबसे पहले भारत में पेश किया जाएगा।

Engine में बदलाव की उम्मीद नहीं

Elevate Facelift के engine और gearbox options पहले जैसे रहने की उम्मीद है। SUV में 1.5-litre naturally aspirated petrol engine मिलता है, जो करीब 120 bhp की power और 145 Nm का torque देता है।

इसके साथ 6-speed manual और CVT automatic transmission के options मिलते हैं। इसकी claimed fuel efficiency 15.31 kmpl से 16.92 kmpl तक है।

मौजूदा Elevate की ex-showroom कीमत ₹11.80 लाख से ₹16.77 लाख तक है। नए features के कारण Facelift की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है। फिलहाल नई Honda Elevate की booking ₹21,000 में शुरू हो चुकी है।

Read more!
Advertisement