₹11.80 लाख से शुरू नई Honda Elevate में अब पीछे बैठने वालों को भी मिलेगा वेंटिलेटेड सीट्स का मजा

Honda ने Elevate का अपडेटेड मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। नई SUV में डिजाइन से लेकर केबिन और फीचर्स तक कई बदलाव किए गए हैं। इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा और कई नए सेफ्टी फीचर्स जोड़े गए हैं। हालांकि, इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसकी कीमत 11.80 लाख रुपये से शुरू होती है।

Advertisement
Honda Elevate Facelift
Honda Elevate Facelift

In Short

  • नई Honda Elevate की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.80 लाख रुपये है।
  • SUV में फ्रंट और रियर वेंटिलेटेड सीट्स के साथ 360-डिग्री कैमरा दिया गया है।
  • 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और CVT दोनों ऑप्शन मिलते हैं।

By Shakshi:

Honda ने भारत में अपनी मिड-साइज SUV Elevate का अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। नई Honda Elevate की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.80 लाख रुपये रखी गई है, जबकि टॉप ZX+ Black CVT वेरिएंट की कीमत 18.40 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने SUV के डिज़ाइन और केबिन में बदलाव करने के साथ कई नए फीचर्स भी जोड़े हैं।

बदला Honda Elevate का लुक

नई Elevate के फ्रंट डिजाइन को अपडेट किया गया है। इसमें नया Bold Mesh Grille, ट्राई-बार LED पोजिशन लाइट्स और ग्लॉस-ब्लैक एलिमेंट्स दिए गए हैं। SUV में नए 17-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील भी मिलते हैं। पीछे की तरफ फुल-विथ कनेक्टेड LED टेल लैंप दिया गया है।

Honda ने Nordic Forest Pearl नाम का नया कलर भी जोड़ा है। इसके साथ अब Elevate कुल सात कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

अब आगे और पीछे वेंटिलेटेड सीट्स

केबिन में Ivory-Black डुअल-टोन थीम दी गई है। इसमें सॉफ्ट-टच फिनिश, पियानो-ब्लैक एलिमेंट्स और ऑरेंज एम्बिएंट लाइटिंग मिलते हैं।

नई Elevate में फ्रंट के साथ रियर वेंटिलेटेड सीट्स भी दी गई हैं। इसके अलावा लेदर अपहोल्स्ट्री, आठ तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट और चार तरह से पावर एडजस्ट होने वाली फ्रंट पैसेंजर सीट मिलती है।

360 डिग्री कैमरे समेत कई नए फीचर्स

SUV में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है। इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, USB-C चार्जिंग पोर्ट, PM2.5 एयर क्वालिटी डिस्प्ले और आठ-स्पीकर ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इंजन में नहीं हुआ बदलाव

नई Elevate में पहले की तरह 1.5-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 121 PS की पावर और 145 Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ छह-स्पीड मैनुअल और सात-स्पीड पैडल शिफ्ट वाला CVT ऑप्शन मिलता है।

कंपनी के मुताबिक, मैनुअल मॉडल 15.31 किलोमीटर प्रति लीटर और CVT मॉडल 16.61 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकता है।

सेफ्टी में भी मिले नए फीचर्स

Honda Elevate में छह एयरबैग, ABS के साथ EBD, व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो होल्ड जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें Honda SENSING ADAS भी मिलता है। CVT वेरिएंट में अब Low-Speed Follow फीचर भी जोड़ा गया है, जो धीमे ट्रैफिक में ड्राइविंग के दौरान मदद करता है।

अपडेटेड Elevate पांच मैनुअल वेरिएंट SV, V, VX, ZX और ZX+ में उपलब्ध है। वहीं CVT में V, VX, ZX और ZX+ वेरिएंट मिलते हैं।

Read more!
Advertisement