होंडा की इस सस्ती कार ने मचाया धमाल! अगस्त में बिक्री दोगुनी, कंपनी की सेल्स में आया 40% का उछाल

Honda Amaze ने अगस्त में बिक्री के मामले में बड़ा कमाल कर दिखाया है। Maruti Dzire को टक्कर देने वाली इस सेडान की डिमांड में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली। आखिर कंपनी की बिक्री में कितना हुआ बदलाव और Amaze में क्या खास फीचर्स मिलते हैं, जानिए पूरी जानकारी।

Advertisement

In Short

  • Honda Amaze की अगस्त में बिक्री हुई दोगुनी, सालाना आधार पर 100% की ग्रोथ दर्ज
  • Honda Cars India ने अगस्त में बेचीं कुल 5,385 यूनिट्स, बिक्री में 40% का इजाफा
  • 7.65 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली Amaze का मुकाबला Maruti Dzire से है

By Gungun Mishra:

होंडा कार्स इंडिया के लिए अगस्त 2026 का महीना काफी बेहतर रहा है। कंपनी की कुल डिस्पैच में पिछले साल के मुकाबले 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस ग्रोथ में सबसे बड़ा योगदान कंपनी की सबसे सस्ती कार Honda Amaze का रहा है। सब-फोर मीटर सेडान सेगमेंट की इस कार की बिक्री में सालाना आधार पर 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

अगस्त में Honda Cars India की बिक्री बढ़ी

होंडा कार्स इंडिया ने अगस्त 2026 में कुल 5,385 यूनिट्स को डिस्पैच किया है। वहीं, अगस्त 2025 में कंपनी ने 3,850 यूनिट्स बेची थीं। इस तरह कंपनी की ईयर-ऑन-ईयर सेल्स में 40 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है।

हालांकि, जुलाई 2026 के मुकाबले कंपनी की बिक्री में गिरावट आई है। जुलाई में होंडा ने कुल 6,014 यूनिट्स बेची थीं, जिसके मुकाबले अगस्त में बिक्री करीब 10 प्रतिशत कम रही।

फिलहाल होंडा के पोर्टफोलियो में Amaze, Elevate, City और ZR-V जैसी कारें शामिल हैं। कंपनी की बिक्री को बढ़ाने में Honda Amaze की अहम भूमिका रही है।

Honda Amaze की बिक्री हुई दोगुनी

Honda Amaze अगस्त महीने में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। अगस्त 2026 में इसकी 3,512 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल अगस्त में कंपनी ने इसकी 1,753 यूनिट्स बेची थीं।

इस हिसाब से Honda Amaze की बिक्री में सालाना आधार पर 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, जुलाई 2026 की तुलना में इसकी बिक्री में ज्यादा बदलाव नहीं आया। जुलाई में कंपनी ने 3,436 यूनिट्स Amaze बेची थीं, यानी मंथ-ऑन-मंथ ग्रोथ करीब 2 प्रतिशत रही।

Honda Elevate की बिक्री में गिरावट

होंडा की SUV Elevate की बिक्री अगस्त में कमजोर रही। कंपनी ने अगस्त में इसकी 1,326 यूनिट्स बेचीं, जबकि अगस्त 2025 में इसकी 1,660 यूनिट्स बिकी थीं।

इस तरह Elevate की बिक्री में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, जुलाई 2026 में इसकी 1,949 यूनिट्स बिकी थीं, जिसके मुकाबले अगस्त में मंथ-ऑन-मंथ बिक्री 32 प्रतिशत कम रही।

इसके अलावा Honda City की अगस्त में 514 यूनिट्स और ZR-V की सिर्फ 33 यूनिट्स बिकी हैं।

Honda Amaze की कीमत और फीचर्स

Honda Amaze कंपनी की सब-फोर मीटर सेडान है और इसका सीधा मुकाबला Maruti Suzuki Dzire से है। इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.65 लाख रुपये है।

यह कार 5 स्टार B-NCAP रेटिंग के साथ आती है। इसमें 1.2 लीटर का 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 89 बीएचपी की पावर और 110 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

कार में 5-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड CVT ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। Honda Amaze का क्लेम्ड माइलेज 19.46 किलोमीटर प्रति लीटर है। इसमें 416 लीटर का बूट स्पेस और 172 mm का ग्राउंड क्लियरेंस दिया गया है। इसके अलावा कंपनी इसमें रेट्रो फिटमेंट CNG का विकल्प भी उपलब्ध कराती है।

Read more!
Advertisement