ईवी चार्ज करना कहां फायदेमेंद - घर पर या पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर?
अगर आपके पास ईवी कार या स्कूटर है या फिर आप इसे लेने का मन बना रहे हैं तो एक सवाल यह जरूर आएगी कि अपने व्हीकल को चार्ज करने के लिए कौन सा चार्जिंग प्लेस अच्छा है - घर पर चार्ज करना या फिर पब्लिक प्लेस वाले चार्जिंग स्टेशन में चार्ज करना?

देश में धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की डिमांड बढ़ रही है और लोग भी ईवी की ओर खींचे चले जा रहे हैं। हालांकि ईवी में सबसे बड़ी फैक्टर इसकी चार्जिंग है। अगर आपके पास ईवी कार या स्कूटर है या फिर आप इसे लेने का मन बना रहे हैं तो एक सवाल यह जरूर आएगी कि अपने व्हीकल को चार्ज करने के लिए कौन सा चार्जिंग प्लेस अच्छा है - घर पर चार्ज करना या फिर पब्लिक प्लेस वाले चार्जिंग स्टेशन में चार्ज करना? आज हम आपको इस आर्टिकल में इसी सवाल का जवाब देंगे।
घर पर चार्जिंग
अपने घर पर ही ईवी कार को चार्ज करना सबसे आसान होने के साथ-साथ आपकी जेब के लिए भी फायदेमंद है। बाहर के पब्लिक चार्जिंग स्टेशन की तुलना में घर पर अपनी ईवी चार्ज करना सस्ता होता है। ऐसा इसीलिए क्योंकि घरों में सप्लाई होने वाली बिजली की कीमत बाहर की तुलना में सस्ती होती है।
इसके साथ ही घर पर गाड़ी को चार्ज करना काफी आसान है। घर मे लगने वाले चार्जिंग इन्फ्रस्ट्रक्चर 2 तरह के होते है। लेवल 1 चार्जिंग के लिए किसी तरह के सेटअप की जरूरत नहीं होती, आप केवल एक चार्जिंग केबल की मदद से अपनी गाड़ी को चार्जर कर सकते है।ज़्यादातर ईवी गाड़ियों को आप घर पर AC चार्जर की मदद से चार्ज कर सकते हैं, हालांकि इसकी स्पीड कम होती और कार चार्ज होने मे समय ज्यादा लगता है। इसके अलावा आप अपने घर मे लेवल 2 चार्जिंग सेटअप लगवा सकते है जो की 240 वॉल्ट की स्पीड से आपकी कार को चार्ज करता है, हालांकि शुरुआत में अपने घर में होम चार्जिंग स्टेशन बनवाना थोड़ा महंगा पड़ सकता है।
पब्लिक चार्जिंग
पेट्रोल पंप की ही तरह सरकार धीरे-धीरे देश में जगह-जगह पब्लिक चार्जिंग स्टेशन बना रही है। इन स्टेशनों में फास्ट चार्जिंग की सुविधा होती है, जिससे आपकी गाड़ी 30 से 60 मिनट के अंदर 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।
पब्लिक चार्जिंग उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है जो अक्सर लंबी दूरी तय करते हैं या फिर जिनके घर में होम चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। हालांकि बाहर के स्टेशनों पर चार्जिंग के दाम ज्यादा होते हैं। इसके अलावा बाहर के चार्जिंग स्टेशनों पर भीड़, चार्जिंग स्लॉट का न होना और नेटवर्क कवरेज जैसी कुछ परेशानियां हैं, जिनका आपको सामना करना पड़ सकता है।
आपके लिए कौन सा ऑप्शन अच्छा?
अगर आपके पास भी इलेक्ट्रिक गाड़ी है या फिर आप लेने का सोच रहे हैं, तो आपको दोनों तरह के ऑप्शंस का इस्तेमाल करना चाहिए। घर पर चार्जिंग सस्ती होने के साथ-साथ उन लोगों के लिए आसान है जो अक्सर कम दूरी तय करते हैं। वहीं अगर आप लंबी ट्रिप्स पर जाते हैं, तो ऐसे में पब्लिक चार्जिंग स्टेशन जरूरत पड़ने पर बैकअप के काम आते हैं।