Hero Karizma XMR 250 टेस्टिंग के दौरान दिखी, स्पोर्टी डिजाइन और दमदार इंजन के साथ होगी एंट्री

Hero Karizma XMR 250 लॉन्च से पहले टेस्टिंग के दौरान नजर आई है। बाइक का स्पोर्टी डिजाइन 250cc इंजन और फीचर्स चर्चा में हैं। नई Karizma कितनी पावरफुल होगी इसमें क्या खास मिलेगा और यह रोजाना इस्तेमाल के लिए कैसी रह सकती है पूरी जानकारी इस स्टोरी में यहां पढ़िए।

Advertisement
Hero Karizma XMR250 को कंपनी जल्द ही लॉन्च कर सकती है. (Image Credit: heromotocorp.com)

In Short

  • Hero Karizma XMR 250 को भारत में बिना कवर के टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।
  • बाइक में 250cc इंजन मिलेगा जो 30 hp पावर और 25 Nm टॉर्क देगा।
  • इसमें डुअल चैनल ABS ब्लूटूथ नेविगेशन और डिजिटल कंसोल जैसे फीचर्स मिलेंगे।

By Gaurav Kumar:

Hero Karizma XMR 250: Hero MotoCorp भारतीय बाजार में अपनी प्रीमियम बाइक रेंज बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसी बीच कंपनी की आने वाली बाइक Hero Karizma XMR 250 को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। बाइक बिना किसी कवर के नजर आई है, जिससे इसके डिजाइन और कई फीचर्स की जानकारी सामने आई है।

Karizma एक समय भारतीय ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय बाइक थी। हालांकि बाद में लॉन्च हुई Karizma XMR को बिक्री के मामले में खास सफलता नहीं मिली। अब कंपनी इसका ज्यादा पावरफुल 250cc इंजन वाला मॉडल लाने की तैयारी में है।

प्रोडक्शन के लिए तैयार दिखी बाइक

टेस्टिंग के दौरान Karizma XMR 250 ब्लैक कलर में नजर आई, जिस पर रेड ग्राफिक्स दिए गए थे। सामने आई तस्वीरों से बाइक प्रोडक्शन रेडी लग रही है। माना जा रहा है कि यह तस्वीर किसी डीलरशिप या सर्विस सेंटर के आसपास ली गई हो सकती है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: नई Maruti Suzuki Brezza Facelift की लॉन्चिंग से पहले बुकिंग शुरू! Venue, Nexon और Sonet को देगी कड़ी टक्कर

बाइक का डिजाइन काफी शार्प और स्पोर्टी है। इसका फ्रंट सुपरस्पोर्ट बाइक से प्रेरित दिखाई देता है। इसमें बड़ी विंडस्क्रीन और ट्विन LED DRLs दिए गए हैं। दोनों DRLs के बीच प्रोजेक्टर हेडलैंप लगाया गया है।

विंगलेट्स और गोल्डन फ्रंट फोर्क

Karizma XMR 250 की फेयरिंग पर विंगलेट्स और पतले LED इंडिकेटर्स देखने को मिले हैं। बाइक में गोल्डन USD फ्रंट फोर्क दिए गए हैं, जो इसे ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक लुक देते हैं।

इसके अलावा बाइक में मस्कुलर फ्यूल टैंक, XMR ग्राफिक्स, क्लिप ऑन हैंडलबार और स्प्लिट सीट्स मिलेंगी। इसकी राइडिंग पोजिशन को इस तरह तैयार किया जा सकता है कि बाइक स्पोर्टी राइडिंग के साथ रोजाना इस्तेमाल के लिए भी आरामदायक रहे।

मिलेगा 250cc का नया इंजन

Hero Karizma XMR 250 में वही 250cc का सिंगल सिलेंडर DOHC लिक्विड कूल्ड इंजन दिया जाएगा, जो Xtreme 250R में मिलता है। यह इंजन 30 hp की पावर और 25 Nm का टॉर्क देगा।

इंजन के साथ 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। बाइक में प्रीलोड एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक दिया जाएगा। ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे डिस्क ब्रेक के साथ डुअल चैनल ABS मिलेगा। कंपनी इसमें स्विचेबल ABS का फीचर भी दे सकती है।

फीचर्स की लंबी लिस्ट

Karizma XMR 250 में फुल LED लाइटिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा बाइक में लैप टाइमर, ड्रैग टाइमर, एडजस्टेबल क्लिप ऑन हैंडलबार और USB चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे।

Read more!
Advertisement