Harley-Davidson Sprint 440: हार्ले की नई बाइक में 34 kmpl तक माइलेज! 440cc इंजन के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स
Harley-Davidson की बाइक खरीदने का सपना देखने वालों के लिए नई Sprint 440 खास हो सकती है। कंपनी अपनी 440cc बाइक को EICMA 2026 में पेश करने जा रही है। इसमें 34 kmpl तक माइलेज, कम सीट हाइट और कई आधुनिक फीचर्स मिलेंगे। Hero MotoCorp के साथ तैयार इस बाइक की भारत में लॉन्चिंग का भी इंतजार है। जानिए इसकी पूरी खासियत।

In Short
- Harley-Davidson Sprint 440 में 440cc इंजन, 27 hp पावर और 38 Nm टॉर्क, 34 kmpl तक माइलेज का दावा।
- नई बाइक का वजन 187 किलोग्राम और सीट हाइट सिर्फ 671 mm, साथ में 3.5 इंच TFT स्क्रीन और ABS।
- EICMA 2026 में पहली बार पेश होगी Sprint 440, भारत में लॉन्च की उम्मीद लेकिन कीमत और तारीख का ऐलान बाकी।
अमेरिकी मोटरसाइकिल कंपनी Harley-Davidson अपनी नई Sprint 440 बाइक पेश करने की तैयारी में है। इस बाइक को Harley-Davidson और Hero MotoCorp ने मिलकर डिजाइन और तैयार किया है। नई Sprint 440 को EICMA 2026 में पहली बार दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। इसके बाद इसकी ग्लोबल बिक्री शुरू होगी। भारत में भी आने वाले महीनों में इसके लॉन्च होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि कंपनी ने इसे अपनी बड़ी और भारी मोटरसाइकिलों के मुकाबले हल्का बनाया है। इसमें 440cc का इंजन, कम सीट हाइट और कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।
इंजन कितना पावरफुल और माइलेज कितना?
Harley-Davidson Sprint 440 में 440cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 6,000 rpm पर 27 hp की पावर और 4,000 rpm पर 38 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसके साथ असिस्ट और स्लिपर क्लच दिया गया है, जिससे गियर बदलना आसान होता है।
कंपनी के दावे के मुताबिक, यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में 34 किलोमीटर तक चल सकती है। इसमें 9 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इंजन में इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन और वाइब्रेशन कम करने के लिए काउंटर-बैलेंसर भी दिया गया है।
सीट हाइट और वजन में क्या खास?
Sprint 440 का रेडी-टू-राइड वजन 187 किलोग्राम है। इसकी सीट हाइट सिर्फ 671 mm रखी गई है। कम सीट हाइट के कारण छोटे कद के राइडर्स के लिए भी बाइक पर पैर जमीन तक पहुंचाना आसान हो सकता है।
इसमें आगे 19 इंच और पीछे 17 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। फ्रंट में 43 mm अपसाइड-डाउन फोर्क मिलता है, जबकि पीछे ट्विन पिगीबैक शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए आगे 320 mm और पीछे 240 mm डिस्क ब्रेक मिलते हैं। ABS स्टैंडर्ड दिया गया है।
TFT स्क्रीन से लेकर USB-C चार्जिंग तक
Harley-Davidson Sprint 440 में गोल LED हेडलाइट, आकर्षक फ्यूल टैंक और क्रूजर स्टाइल की सीट दी गई है। इसमें 10-स्पोक कास्ट एल्युमिनियम व्हील मिलते हैं, जो बाइक को अलग लुक देते हैं।
बाइक में 3.5 इंच की कलर TFT स्क्रीन दी गई है। इस पर स्पीड, इंजन RPM, ओडोमीटर, ट्रिप और दूसरी जरूरी जानकारी दिखाई देती है। इसके अलावा LED लाइटिंग और USB-C चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है।
कंपनी ने इसे तीन रंगों Dark Billiard Gray, Vivid Black और Teal Thunder में पेश करने की जानकारी दी है।
3.5 इंच की TFT स्क्रीन और USB-C चार्जिंग पोर्ट जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं।(Image Source: Harley-Davidson USA)
भारत में कब लॉन्च होगी Harley-Davidson Sprint 440?
Harley-Davidson Sprint 440 को EICMA 2026 में पहली बार सार्वजनिक तौर पर पेश किया जाएगा। अमेरिका में इसकी बिक्री 2027 के वसंत में शुरू करने की योजना है। वहां बाइक की फाइनल असेंबली पेंसिल्वेनिया के यॉर्क प्लांट में होगी।
भारत में भी इसके आने की उम्मीद है, हालांकि कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट और कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।
कंपनी बाइक के लिए अलग-अलग सीट, सैडलबैग, पैसेंजर बैकरेस्ट, इंजन प्रोटेक्शन और डिटैचेबल विंडशील्ड जैसे एक्सेसरीज विकल्प भी देगी।