Harley Davidson की कीमतों में तगड़ा बदलाव, 2025 की नई लिस्ट जारी

Harley Davidson ने भारत में अपनी 2025 की नई बाइक्स की कीमतों का एलान कर दिया है। यह बाइक्स शानदार डिजाइन, दमदार इंजन और क्लासिक लुक के लिए जानी जाती हैं।

Advertisement
Harley-Davidson Street Glide
Harley-Davidson Street Glide

By Priyanka Kumari:

दुनिया की मशहूर बाइक कंपनी Harley Davidson ने भारत में अपनी 2025 की नई बाइक्स की कीमतों का एलान कर दिया है। यह बाइक्स शानदार डिजाइन, दमदार इंजन और क्लासिक लुक के लिए जानी जाती हैं। कंपनी ने कई मॉडल्स की नई कीमतें बताई हैं, जो 2024 के मुकाबले कुछ बढ़ी हैं और कुछ कम भी हुई हैं।

अगर आप Harley की बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि कौन-सी बाइक की कीमत कितनी है और पिछले साल से कितना फर्क पड़ा है।

Harley Davidson 2025 की नई कीमतें (एक्स-शोरूम)

किस बाइक में क्या खास है?

Street Glide और Road Glide: Harley की सबसे प्रीमियम बाइक्स में से हैं। इनका स्टाइल और आरामदायक सीट लंबी ट्रिप्स के लिए एकदम सही है। ये बाइक 40 लाख रुपये के आसपास आती हैं।

Heritage Classic और Roadking:ये बाइक्स मजबूत लुक और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। शहर और हाईवे दोनों जगह चलाने में मजा आता है। इनकी कीमत 25 से 29 लाख रुपये के बीच है।

Sportster S और Nightster: ये Harley की सबसे सस्ती बाइक्स हैं, लेकिन परफॉर्मेंस और लुक में कोई कमी नहीं। ये उन लोगों के लिए हैं जो पहली बार Harley खरीदना चाहते हैं। कीमत 13.5 से 16 लाख रुपये तक है।

क्यों खास है Harley Davidson?

Harley की बाइक्स सिर्फ एक गाड़ी नहीं होती, बल्कि ये एक स्टाइल और पहचान होती है। इनका साउंड, लुक और सवारी का अनुभव अलग ही होता है। जो लोग क्रूजर बाइक पसंद करते हैं, उनके लिए Harley हमेशा से पहली पसंद रही है।

Read more!
Advertisement