त्योहारों में टू-व्हीलर खरीदने का मौका, सिर्फ ₹2,499 की डाउन पेमेंट पर घर लाएं अपना पसंदीदा मॉडल
त्योहारों में नई बाइक या स्कूटर खरीदने का प्लान है? यामाहा अपने कई टू-व्हीलर्स पर शानदार ऑफर दे रही है। ₹2,499 की डाउन पेमेंट से स्कूटर घर ला सकते हैं। वहीं बाइक्स पर ₹5,999 तक का इंश्योरेंस बेनिफिट मिल रहा है। जानिए किस मॉडल पर कितना फायदा मिलेगा।

In Short
- यामाहा स्कूटर्स पर ₹3,399 तक का इंश्योरेंस बेनिफिट।
- Yamaha FZ पर ₹5,999 और XSR 155 पर ₹5,555 तक का फायदा।
- Fascino 125 को ₹2,499 और R15 को ₹4,999 की डाउन पेमेंट पर खरीदने का मौका।
त्योहारों का सीजन शुरू होते ही कंपनियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए डिस्काउंट और दूसरे ऑफर्स का ऐलान करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में टू-व्हीलर निर्माता यामाहा ने भी अपने पोर्टफोलियो के कुछ स्कूटर्स और बाइक्स पर फेस्टिव ऑफर पेश किए हैं। इन ऑफर्स के तहत ग्राहकों को इंश्योरेंस बेनिफिट्स और कम डाउन पेमेंट का फायदा मिल रहा है। कंपनी के ये ऑफर्स 125 सीसी के स्कूटर्स और 150 सीसी की बाइक्स पर उपलब्ध हैं।
यामाहा के इन प्रमोशनल ऑफर्स का फायदा देशभर में मौजूद कंपनी की डीलरशिप पर उठाया जा सकता है। इस ऑफर में यामाहा फैसिनो 125 और रेजेडआर 125 स्कूटर्स के अलावा एफजेड सीरीज, एक्सएसआर 155, आर15 और एमटी 15 जैसी बाइक्स शामिल हैं। आइए जानते हैं कि कंपनी किन टू-व्हीलर्स पर क्या ऑफर दे रही है।
स्कूटर्स पर मिल रहा है ₹3,399 का इंश्योरेंस बेनिफिट
यामाहा अपने फैसिनो 125 और रेजेडआर 125 हाइब्रिड स्कूटर्स पर फेस्टिव ऑफर दे रही है। इन दोनों स्कूटर्स को खरीदने वाले ग्राहकों को 3,399 रुपये तक का इंश्योरेंस बेनिफिट मिल रहा है। इसके अलावा ग्राहक इन्हें सिर्फ 2,499 रुपये की मिनिमम डाउन पेमेंट पर खरीद सकते हैं।
कीमत की बात करें तो यामाहा फैसिनो 125 की एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली में 78,980 रुपये से शुरू होती है। यह स्कूटर कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। वहीं यामाहा रेजेडआर 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 80,680 रुपये है।
Yamaha FZ पर ₹5,999 तक का इंश्योरेंस फायदा
यामाहा ने अपनी एफजेड मोटरसाइकिल लाइन-अप पर भी फेस्टिव ऑफर पेश किया है। इस सीरीज की बाइक्स खरीदने वाले ग्राहकों को 5,999 रुपये तक के इंश्योरेंस बेनिफिट्स मिलेंगे। इसके साथ ही इन बाइक्स को 3,900 रुपये की मिनिमम डाउन पेमेंट पर खरीदा जा सकता है।
त्योहारों के दौरान बाइक खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए यह ऑफर शुरुआती भुगतान को कम करने का विकल्प देता है।
XSR 155 पर भी मिल रहा है ऑफर
यामाहा की 155 सीसी बाइक एक्सएसआर 155 पर भी फेस्टिव बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इस बाइक पर ग्राहकों को 5,555 रुपये तक का इंश्योरेंस बेनिफिट मिल रहा है। वहीं इसे खरीदने के लिए 4,999 रुपये की मिनिमम डाउन पेमेंट करनी होगी।
R15 और MT 15 को भी कम डाउन पेमेंट पर खरीदने का मौका
यामाहा की लोकप्रिय बाइक्स आर15 और एमटी 15 भी इस फेस्टिव ऑफर का हिस्सा हैं। ग्राहक इन दोनों बाइक्स को 4,999 रुपये की मिनिमम डाउन पेमेंट पर खरीद सकते हैं।
कंपनी के ये सभी प्रमोशनल ऑफर्स देशभर में मौजूद यामाहा डीलरशिप पर उपलब्ध हैं। ऐसे में ग्राहक अपनी पसंद के स्कूटर या बाइक पर मिलने वाले इंश्योरेंस बेनिफिट्स और डाउन पेमेंट ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।