भारत में पहली बार लगेगी Ferrari की सुपरकारों की प्रदर्शनी, 17 अक्टूबर से होगी शुरुआत, जानिए क्या होगा खास

लग्जरी कार निर्माता कंपनी फेरारी भारत में पहली बार अपनी Universo Ferrari एग्जीबिशन आयोजित करने जा रही है। इस खास प्रदर्शनी में लोगों को कंपनी की नई सुपरकारों के साथ पुरानी और ऐतिहासिक कारों को करीब से देखने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, फेरारी अपनी रेसिंग टेक्नोलॉजी और भविष्य की कारों की झलक भी दिखाएगी। जानिए यह आयोजन कब और कहां होगा।

Advertisement
भारत में Ferrari का बड़ा आयोजन! एक ही जगह दिखेंगी कई शानदार सुपरकारें
भारत में Ferrari का बड़ा आयोजन! एक ही जगह दिखेंगी कई शानदार सुपरकारें

In Short

  • भारत में पहली बार 17 अक्टूबर से Universo Ferrari एग्जीबिशन शुरू होगी।
  • प्रदर्शनी में फेरारी की नई और ऐतिहासिक सुपरकारें देखने को मिलेंगी।
  • आम लोगों के लिए प्रदर्शनी 19 अक्टूबर से खुलेगी।

By Shakshi:

इटली की लग्जरी कार निर्माता कंपनी फेरारी (Ferrari) भारत में पहली बार अपनी Universo Ferrari एग्जीबिशन आयोजित करने जा रही है। इस प्रदर्शनी में लोगों को कंपनी की नई सुपरकारों से लेकर पुरानी और ऐतिहासिक कारों तक को करीब से देखने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही फेरारी अपनी नई टेक्नोलॉजी और रेसिंग से जुड़ी उपलब्धियों को भी प्रदर्शित करेगी।

कब और कहां लगेगी प्रदर्शनी?

Universo Ferrari एग्ज़िबिशन का आयोजन नई दिल्ली के यशोभूमि इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में किया जाएगा।

यह प्रदर्शनी 17 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक चलेगी। हालांकि, 17 और 18 अक्टूबर को केवल आमंत्रित मेहमानों को एंट्री मिलेगी। आम लोगों के लिए यह प्रदर्शनी 19 अक्टूबर से खुलेगी।

इससे पहले फेरारी इटली, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड में इस प्रदर्शनी का आयोजन कर चुकी है। भारत में इसका पांचवां एडिशन आयोजित होगा।

कौन-कौन सी सुपरकारें देखने को मिलेंगी?

इस प्रदर्शनी में फेरारी अपनी कई नई और खास कारों को पेश करेगी। इनमें 849 Testarossa, Ferrari Purosangue, Ferrari 12Cilindri और Ferrari Amalfi Spider शामिल हैं।

इसके अलावा, कंपनी अपनी नई F80 सुपरकार को भी प्रदर्शित करेगी।

लोगों को फेरारी की भविष्य की इलेक्ट्रिक कार टेक्नोलॉजी से जुड़ी Ferrari Luce की झलक भी देखने को मिलेगी।

रेसिंग और पुरानी कारों की भी दिखेगी झलक

इस एग्ज़िबिशन में एक खास Racing Area बनाया जाएगा। यहां लोग फेरारी की मोटरस्पोर्ट्स से जुड़ी उपलब्धियों और रेसिंग टेक्नोलॉजी के बारे में जान सकेंगे।

इसके अलावा, Classiche Area में कंपनी की पुरानी और ऐतिहासिक कारों को प्रदर्शित किया जाएगा। फेरारी अपने Hypersail प्रोजेक्ट को भी पेश करेगी। यह कंपनी का एक खास सेलिंग प्रोजेक्ट है, जिसे एशिया में पहली बार प्रदर्शित किया जाएगा।

टिकट कैसे मिलेंगे?

Universo Ferrari एग्जीबिशन के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है। कारों के शौकीन लोग टिकट खरीदकर 19 अक्टूबर से इस प्रदर्शनी को देखने जा सकेंगे।

Read more!
Advertisement