Ducati की ₹20 लाख वाली बाइक भारत में लॉन्च होते ही Sold Out! आखिर ऐसा क्या खास है कि अब नहीं हो रही बुकिंग?

Ducati ने भारत में अपनी नई लिमिटेड एडिशन मोटरसाइकिल Formula 73 लॉन्च की है। इस बाइक की कीमत किसी लग्जरी कार से कम नहीं है, लेकिन इसके बावजूद भारत के लिए तय सभी यूनिट बिक चुकी हैं। इसका डिजाइन कंपनी की एक ऐतिहासिक रेसिंग बाइक से प्रेरित है। आखिर इसमें कौन-सा इंजन, कितने आधुनिक फीचर्स और क्या खास डिजाइन मिलता है? जानिए पूरी डिटेल।

Advertisement
Ducati Formula 73
Ducati Formula 73

In Short

  • Ducati Formula 73 की भारत में एक्स-शोरूम कीमत ₹20 लाख रखी गई है।
  • दुनिया भर में सिर्फ 873 यूनिट बनेंगी, भारत के लिए आवंटित सभी बाइक बिक चुकी हैं।
  • मोटरसाइकिल में 803cc इंजन, 73 hp पावर, TFT डिस्प्ले और कॉर्नरिंग ABS जैसे फीचर्स मिलते हैं।

By Shakshi:

इटली की प्रीमियम मोटरसाइकिल कंपनी Ducati ने भारत में अपनी लिमिटेड एडिशन बाइक Formula 73 लॉन्च कर दी है। इसकी कीमत 20 लाख रुपये रखी गई है। खास बात यह है कि भारत के लिए तय की गई सभी यूनिट बिक चुकी हैं। जानिए इस बाइक में ऐसा क्या खास है कि इसे खरीदने के लिए अब बुकिंग भी नहीं हो रही है।

प्रीमियम मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी Ducati ने भारतीय बाजार में अपनी नई लिमिटेड एडिशन बाइक Formula 73 पेश की है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 20 लाख रुपये है। कंपनी दुनिया भर में इस बाइक की सिर्फ 873 यूनिट बनाएगी।

भारत के लिए आवंटित सभी यूनिट बिक चुकी हैं और कंपनी अब इसकी नई बुकिंग स्वीकार नहीं कर रही है। यह बाइक खासतौर पर उन लोगों के लिए तैयार की गई है, जिन्हें शानदार परफॉर्मेंस के साथ क्लासिक डिजाइन वाली मोटरसाइकिल पसंद हैं।

53 साल पुरानी बाइक से प्रेरित है डिजाइन

Ducati Formula 73 का डिजाइन कंपनी की मशहूर 1973 Ducati 750 Super Sport Desmo से प्रेरित है। उस मोटरसाइकिल का संबंध 1972 की ऐतिहासिक रेस की जीत से भी है।

नई बाइक में सिल्वर और एक्वा ग्रीन कलर का खास कॉम्बिनेशन दिया गया है। इसके अलावा, फ्यूल टैंक पर गोल्डन स्ट्राइप, क्लिप-ऑन हैंडलबार, बार-एंड मिरर और छोटा फ्रंट फेयरिंग मिलता है।

बाइक में स्टील ट्रेलिस फ्रेम दिया गया है, जो इसके रेट्रो लुक को और खास बनाता है।

कितना पावरफुल है Ducati Formula 73 का इंजन?

Ducati Formula 73 में 803cc का एयर-कूल्ड L-Twin Desmodue इंजन लगाया गया है। यह इंजन 8,250 rpm पर 73 hp की पावर और 7,000 rpm पर 65.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

बाइक में खास तौर पर तैयार किया गया Termignoni एग्जॉस्ट मिलता है। इसका इंजन Euro 5+ उत्सर्जन मानकों के अनुरूप है। सस्पेंशन के लिए आगे 41 mm KYB अपसाइड-डाउन फोर्क और पीछे एडजस्टेबल KYB शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए Brembo का फ्रंट ब्रेक सिस्टम मिलता है।

आधुनिक फीचर्स भी मिलेंगे

क्लासिक डिजाइन के बावजूद Ducati Formula 73 में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 4.3 इंच की कलर TFT स्क्रीन, फुल LED लाइटिंग, कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और Ducati Quick Shift सिस्टम मिलता है।

राइडिंग के लिए दो मोड दिए गए हैं, जिनमें Sport और Road शामिल हैं। बाइक में 17 इंच के स्पोक व्हील्स और Pirelli Diablo Rosso IV टायर लगाए गए हैं। बिना फ्यूल के इसका वजन 183 किलोग्राम है।

हर बाइक की होगी अलग पहचान

Formula 73 की सबसे खास बात इसकी लिमिटेड प्रोडक्शन संख्या है। हर मोटरसाइकिल पर उसका अलग सीरियल नंबर दिया गया है।

खरीदारों को बाइक के साथ एक सर्टिफिकेट ऑफ ऑथेंटिसिटी भी मिलेगा। इसके अलावा, कंपनी ऐतिहासिक तस्वीरों और डिजाइन स्केच का खास कलेक्शन भी देगी।

Ducati ने इस बाइक को अपनी स्थापना के 100 साल पूरे होने के जश्न का हिस्सा बनाया है। भारत में सभी यूनिट बिक जाने के बाद यह बाइक फिलहाल नई बुकिंग के लिए उपलब्ध नहीं है। ऐसे में Formula 73 अब Ducati के चुनिंदा ग्राहकों और बाइक कलेक्टर्स के लिए एक खास मॉडल बन गई है।

Read more!
Advertisement