Yezdi Scrambler 350 और BSA Scrambler 650 लॉन्च! चेक करें प्राइस, परफॉर्मेंस, कलर ऑप्शन और फीचर्स

Classic Legends ने अपने दो बाइक्स Yezdi Scrambler 350 और BSA Scrambler 650 को लॉन्च कर स्क्रैम्बलर बाइक सेगमेंट में हलचल मचा दी है। जानिए दोनों बाइक्स की क्या है प्राइस

Advertisement
Yezdi Scrambler 350 (Left), BSA Scrambler 650 (Right)

By Gaurav Kumar:

Classic Legends ने अपने दो बाइक्स Yezdi Scrambler 350 और BSA Scrambler 650 को लॉन्च कर स्क्रैम्बलर बाइक सेगमेंट में हलचल मचा दी है। Classic Legends के पास Jawa, Yezdi और BSA जैसे तीन अलग-अलग ब्रांड हैं, जिनके जरिए कंपनी अलग-अलग ग्राहकों की जरूरतों को साधने की रणनीति पर काम कर रही है।

प्राइस

Yezdi Scrambler 350 और BSA Scrambler 650 की कीमत ही इनके टारगेट ऑडियंस को साफ कर देती है। Yezdi Scrambler 350 को 1.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है, जिससे यह किफायती स्क्रैम्बलर चाहने वालों के लिए एंट्री गेट बनती है।

इसके मुकाबले BSA Scrambler 650 की शुरुआती कीमत 3.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो इसे सीधे प्रीमियम कैटेगरी में खड़ा करती है। Classic Legends यहां साफ तौर पर अलग-अलग बजट के ग्राहकों को एक ही दिन में टारगेट करती दिखती है।

इंजन और परफॉर्मेंस का फर्क

परफॉर्मेंस के मोर्चे पर Yezdi Scrambler 350 में 350cc का लिक्विड-कूल्ड ‘Katar’ इंजन मिलता है, जो 30bhp और 30Nm टॉर्क देता है। इसे लो और मिड-रेंज राइडिंग के हिसाब से ट्यून किया गया है, जिससे शहर की सड़कों और हल्के ऑफ-रोड ट्रैक पर यह संतुलित प्रदर्शन देती है।

दूसरी तरफ BSA Scrambler 650 में 650cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 45bhp और 55Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसका पीक टॉर्क सिर्फ 4,000rpm पर आ जाता है, जिससे यह ज्यादा ताकतवर और लंबी दूरी की राइडिंग के लिए बेहतर विकल्प बनती है। यहां साफ दिखता है कि Yezdi जहां प्रैक्टिकलिटी पर जोर देती है, वहीं BSA पावर और परफॉर्मेंस पर फोकस करती है।

डिजाइन 

डिजाइन की बात करें तो Yezdi Scrambler 350 एक फैक्ट्री-कस्टम लुक के साथ आती है, जिसमें रेज्ड फ्रंट बीक, टाइट रियर फेंडर, ओवल साइड पैनल और ‘69’ ग्राफिक्स जैसे एलिमेंट्स शामिल हैं। यह डिजाइन ब्रांड की विरासत को आधुनिक टच के साथ पेश करता है।

वहीं BSA Scrambler 650 का डिजाइन ज्यादा क्लासिक और प्रीमियम फील देता है। इसमें पुराने आइकॉनिक BSA मॉडल्स से इंस्पिरेशन ली गई है, जो इसके क्रोम एक्सेंट, स्कल्प्टेड टैंक और रिब्ड सीट में साफ नजर आती है। यह बाइक ज्यादा रफ-एंड-टफ होने के साथ-साथ रॉयल अपील भी देती है।

राइडिंग एक्सपीरियंस और हैंडलिंग

Yezdi Scrambler 350 का वजन 174 किलोग्राम है और इसे अपने सेगमेंट की सबसे हल्की स्क्रैम्बलर बताया जा रहा है। शॉर्ट व्हीलबेस और मास-सेंट्रलाइज्ड डिजाइन इसे ज्यादा फुर्तीला बनाते हैं, जिससे शहर में चलाना आसान हो जाता है।

वहीं BSA Scrambler 650 को ज्यादा पावरफुल राइडिंग के हिसाब से तैयार किया गया है। इसमें भारतीय सड़कों और अलग-अलग टेरेन को ध्यान में रखकर बदलाव किए गए हैं, जिससे यह लंबी दूरी और हाईवे पर बेहतर स्टेबिलिटी देती है।

माइलेज 

Yezdi Scrambler 350 को ‘30-30-30’ फॉर्मूला के साथ पेश किया गया है, जिसमें 30bhp पावर, 30Nm टॉर्क और करीब 30kmpl माइलेज का दावा शामिल है। इससे यह डेली कम्यूट और वीकेंड राइड दोनों के लिए एक प्रैक्टिकल विकल्प बनती है।

इसके मुकाबले BSA Scrambler 650 में माइलेज से ज्यादा फोकस परफॉर्मेंस और प्रीमियम राइडिंग एक्सपीरियंस पर रखा गया है, जिससे यह लॉन्ग-राइड और हाईवे यूज के लिए ज्यादा उपयुक्त नजर आती है।

कलर ऑप्शन 

Yezdi Scrambler 350 चार कलर ऑप्शन- Legacy Black, OG Yellow, Rogue Red और Rally Blue में आती है। वहीं BSA Scrambler 650 को Raven Black, Victor Yellow और Thunder Grey जैसे तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

दोनों बाइक्स को Classic Legends के Ownership Assurance Programme का सपोर्ट मिलता है, जिसमें 4 साल या 50,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी दी जाती है। इसे बढ़ाकर 6 साल तक किया जा सकता है और साथ में रोडसाइड असिस्टेंस व AMC पैकेज का विकल्प भी मिलता है।

Read more!
Advertisement