माइलेज से हैं परेशान? कार चलाते समय ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी
कार का माइलेज लगातार कम हो रहा है और पेट्रोल-डीजल पर खर्च बढ़ता जा रहा है? इसकी वजह आपकी ड्राइविंग से जुड़ी कुछ गलतियां हो सकती हैं। तेज स्पीड, गलत गियर और गंदा एयर फिल्टर माइलेज बिगाड़ सकते हैं। जानिए किन बातों का ध्यान रखकर इस परेशानी से बचा जा सकता है।

In Short
- अचानक तेज स्पीड में कार चलाने से माइलेज कम हो सकती है।
- गलत गियर और गंदा एयर फिल्टर भी फ्यूल की खपत बढ़ा सकते हैं।
- समय पर सर्विस कराने से कार की दिक्कतें जल्दी पता चलती हैं और माइलेज बेहतर रखने में मदद मिलती है।
Car Mileage Tip: कार चलाने वाले ज्यादातर लोग चाहते हैं कि उनकी गाड़ी अच्छा माइलेज दे और फ्यूल पर कम खर्च हो। लेकिन कई बार ड्राइविंग की छोटी-छोटी गलतियां ही माइलेज कम कर देती हैं।
कुछ लोग रोज ऑफिस आने-जाने के लिए कार चलाते हैं, तो कुछ लंबी दूरी की यात्रा के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में गाड़ी चलाने का तरीका माइलेज पर सीधा असर डाल सकता है।
अचानक तेज स्पीड पकड़ने से बचें
कार चलाते समय स्पीड पर कंट्रोल रखना जरूरी है। अगर गाड़ी को अचानक तेज स्पीड में चलाया जाता है तो इसका असर माइलेज पर पड़ता है। बार-बार तेजी से एक्सेलेरेट करने पर गाड़ी ज्यादा ईंधन इस्तेमाल कर सकती है और माइलेज कम हो सकता है।
इसलिए कार चलाते समय स्पीड को धीरे-धीरे बढ़ाना बेहतर माना जाता है। इससे गाड़ी ज्यादा स्मूद चलती है और फ्यूल की खपत भी कंट्रोल में रहती है।
गलत गियर में कार चलाना पड़ सकता है भारी
कार चलाते समय सही गियर का इस्तेमाल भी बहुत जरूरी है। अगर गाड़ी को गलत गियर में लंबे समय तक चलाया जाता है तो माइलेज कम हो सकती है।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: Innova भी रह गई पीछे, इस 7 सीटर MPV की जुलाई में बंपर बिक्री
इतना ही नहीं, गलत गियर में ड्राइविंग करने से कार अचानक बंद भी हो सकती है। लंबे समय तक ऐसा करने पर इंजन को नुकसान पहुंचने का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए स्पीड के हिसाब से सही गियर चुनना जरूरी है।
गंदा एयर फिल्टर भी घटा सकता है माइलेज
इंजन को सही तरीके से काम करने के लिए हवा की जरूरत होती है। यह हवा एयर फिल्टर के जरिए इंजन तक पहुंचती है। अगर एयर फिल्टर गंदा हो जाए तो इंजन तक सही मात्रा में हवा नहीं पहुंच पाती।
इसका असर कार की परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों पर पड़ सकता है। इसलिए एयर फिल्टर की सफाई और उसकी स्थिति पर समय-समय पर ध्यान देना जरूरी है।
समय पर सर्विस कराना है जरूरी
कार से अच्छा माइलेज चाहिए तो उसकी सर्विस को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर सर्विस कराने से गाड़ी में आने वाली छोटी-बड़ी परेशानियों का पता पहले ही चल सकता है।
जहां तक संभव हो, कार की सर्विस कंपनी के सर्विस सेंटर पर करानी चाहिए। अगर ऐसा संभव न हो तो किसी अच्छे गैराज में समय पर सर्विस कराई जा सकती है। नियमित सर्विस से गाड़ी की स्थिति बेहतर बनी रहती है और माइलेज से जुड़ी परेशानी कम हो सकती है।