भारत में खूब बिक रही चीनी कंपनी BYD की कारें! 20 हजार का आंकड़ा पार, इस मॉडल ने मारी बाजी

भारत में चीनी इलेक्ट्रिक कार कंपनी BYD की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। कंपनी ने 20 हजार कारों की डिलीवरी का आंकड़ा पार कर लिया है। खास बात यह है कि पिछले एक साल में बिक्री ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी है। जानिए कौन सी कार सबसे ज्यादा बिकी और कंपनी की आगे क्या तैयारी है।

Advertisement

In Short

  • BYD ने भारत में 20 हजार इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी का आंकड़ा पार किया, एक साल में बिकीं 10 हजार कारें।
  • BYD Atto 3 बनी कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, अब तक 9 हजार यूनिट्स की डिलीव
  • BYD ने भारत में लग्जरी ब्रांड Denza की एंट्री कराई, D9 और Z9 GT की कीमत ₹90 लाख से शुरू।

By Sonam:

भारत के इलेक्ट्रिक कार बाजार में चीनी कंपनी BYD तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। शुरुआत में कंपनी की बिक्री की रफ्तार धीमी थी, लेकिन अब इसकी इलेक्ट्रिक कारों को ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। BYD ने भारत में 20 हजार इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी का आंकड़ा पार कर लिया है। खास बात यह है कि पिछले साल सितंबर तक कंपनी ने सिर्फ 10 हजार कारों की डिलीवरी की थी। यानी कंपनी ने बाकी 10 हजार कारें करीब एक साल में डिलीवर की हैं।

कंपनी का कहना है कि यह उपलब्धि दिखाती है कि भारतीय ग्राहकों का BYD की इलेक्ट्रिक कारों और टेक्नोलॉजी पर भरोसा बढ़ रहा है।

BYD की कौन सी कार सबसे ज्यादा बिकी?

भारत में BYD फिलहाल चार इलेक्ट्रिक कारें बेचती है। इनमें Atto 3, Sealion 7, Seal और eMAX 7 शामिल हैं।

इनमें BYD Atto 3 कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। कंपनी अब तक इसकी 9 हजार यूनिट्स डिलीवर कर चुकी है।

दूसरे नंबर पर BYD Sealion 7 है। इस इलेक्ट्रिक SUV को फरवरी 2025 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के बाद से अब तक कंपनी इसकी 5 हजार यूनिट्स डिलीवर कर चुकी है।

इन दोनों कारों की कुल डिलीवरी 14 हजार यूनिट्स रही है। वहीं बाकी 6 हजार यूनिट्स में BYD Seal और eMAX 7 की हिस्सेदारी है।

कंपनी ने बिक्री को लेकर क्या कहा?

BYD इंडिया के नेशनल सेल्स हेड और वाइस प्रेसिडेंट श्रीरंग जोशी ने 20 हजार इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी को कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।

उनका कहना है कि यह आंकड़ा दिखाता है कि भारतीय ग्राहक कंपनी के प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी को तेजी से स्वीकार कर रहे हैं।

Image Credit : Aaj Tak

लग्जरी कार बाजार में भी BYD की एंट्री

BYD अब भारत में अपनी मौजूदगी को सिर्फ मौजूदा इलेक्ट्रिक कारों तक सीमित नहीं रखना चाहती। कंपनी ने हाल ही में अपना लग्जरी ब्रांड Denza भी भारतीय बाजार में उतारा है।

इसके तहत दो कारें Denza Z9 GT और Denza D9 लॉन्च की गई हैं। Z9 GT एक हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक शूटिंग ब्रेक कार है, जबकि D9 एक 7-सीटर MPV है।

Denza D9 की शुरुआती कीमत 90 लाख रुपये है। वहीं Z9 GT की एक्स-शोरूम कीमत 1.56 करोड़ रुपये से शुरू होती है। कंपनी इन दोनों प्रीमियम कारों को अलग डीलरशिप के जरिए बेचेगी।

भारत में कितने शोरूम हैं?

फिलहाल BYD भारत के 40 शहरों में 51 शोरूम के जरिए कारोबार कर रही है।

श्रीरंग जोशी के मुताबिक, कंपनी का अगला लक्ष्य ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचना, डीलरशिप नेटवर्क को मजबूत करना और कार खरीदने के बाद ग्राहकों के ओनरशिप एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है।

Read more!
Advertisement