सस्ती इलेक्ट्रिक कार खरीदनी है? MG से Tata तक, बजट में ये हैं बेस्ट EVs

ईवी कार को देश का फ्यूचर कहा जा रहा है। ऐसे में आज हम आपको ऐसी तीन सस्ती इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताएंगे जो आपके बजट में होने के साथ-साथ कई तरह के बेहतरीन फीचर्स भी देंगी। 

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

Budget EV Cars 2026: अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे की बजट में कौन-कौन सी ऐसी ईवी कारें मौजूद हैं जिसे आप देख सकते हैं। लिस्ट में टाटा समेत इन कंपनियों के कार मौजूद हैं। 

ईवी कार को देश का फ्यूचर कहा जा रहा है। ऐसे में आज हम आपको ऐसी तीन सस्ती इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताएंगे जो आपके बजट में होने के साथ-साथ कई तरह के बेहतरीन फीचर्स भी देंगी। 


1. MG Comet EV

इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.50 लाख है। यह कार 17.3 kWh की बैटरी के साथ आती है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 230 किलोमीटर की रेंज देती है। 

शहर के अंदर रोजाना सफर के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। इसमें आपको ड्यूल स्क्रीन सेटअप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कीलेस एंट्री और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नॉर्मल AC चार्जर से इसे करीब 7 घंटे में चार्ज किया जा सकता है।

MG Comet EV पांच अलग-अलग वेरिएंट्स में उपलब्ध है- Executive, Excite, Excite FC, Exclusive और Exclusive FC.

Excite और Excite FC वेरिएंट्स में अब रियर पार्किंग कैमरा और पावर-फोल्डिंग ORVMs (बाहरी रियर व्यू मिरर) दिए गए हैं।Exclusive और Exclusive FC वेरिएंट्स में लेदरैट सीट्स और 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम दिया गया है। 

इसमें 3-3-3-8 सर्विस पैकेज में शामिल हैं:

  • 3 साल या 1,00,000 किमी की वारंटी
  • 3 साल की रोडसाइड असिस्टेंस (RSA)
  • पहली तीन निर्धारित सर्विस पर मुफ्त लेबर
  • 8 साल या 1,20,000 किमी की वारंटी (बैटरी के लिए)

2.  Tata Tiago EV

यह कार दो बैटरी ऑप्शन के साथ आती है। पहला- Tiago EV मीडियम रेंज जिसमें 19.2kWh की बैटरी मिलती है, जो 223 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज देती है। इसमें 61bhp की पावर और 110Nm का टॉर्क मिलता है।

दूसरा- Tiago EV लॉन्ग रेंज में 24kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 293 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज प्रदान करती है। इसमें 74bhp की पावर और 114Nm का टॉर्क मिलता है।

दोनों ही वेरिएंट से लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय की जा सकती है। इस कार में ड्यूल एयरबैग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये है। चार्जिंग के लिए इसमें 3.3 kW और 7.2 kW एसी होम चार्जिंग का विकल्प मिलता है, साथ ही डीसी फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी उपलब्ध है Tiago EV में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे यह सिर्फ 58 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। 


3. Tata Punch EV

टाटा पंच ईवी एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जिसे शहरी ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह टाटा की  इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर आधारित है और दो बैटरी ऑप्शन के साथ आती है। पहला- 25 kWh (स्टैंडर्ड) और दूसरा- 35 kWh (लॉन्ग रेंज)।

रिपोर्ट के मुताबिक स्टैंडर्ड वेरिएंट लगभग 315 किलोमीटर की रेंज देती है। जबकि लॉन्ग रेंज वेरिएंट एक बार फुल चार्ज पर लगभग 421 किलोमीटर तक चल सकता है। इसका हाई वेरिएंट लगभग 90 kW की पावर और 190 Nm टॉर्क जनरेट करता है,

इस कार को भारत NCAP ने 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है और इसमें मल्टीपल एयरबैग, ईएससी, हिल होल्ड असिस्ट और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स शामिल हैं।।

इस कार की एक्स-शोरूम प्राइस 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है। यह कार 56 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक फास्ट चार्ज हो जाती है वहीं एसी होम चार्जिंग का विकल्प भी उपलब्ध है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay और 6 एयरबैग जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

Read more!
Advertisement