फैमिली के लिए खरीदनी है 7-सीटर कार? देखें जून की टॉप सेलिंग MPV लिस्ट
अगर आप बड़ी फैमिली के लिए 7-सीटर कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो जून 2026 की बिक्री के आंकड़े आपकी पसंद आसान कर सकते हैं। जानिए कौन-सी MPV बनी देश की पहली पसंद, किस मॉडल की बिक्री बढ़ी और किन पॉपुलर कारों को इस बार बड़ा झटका लगा।

In Short
- जून 2026 में 16,111 यूनिट्स के साथ मारुति अर्टिगा बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV।
- अकेले अर्टिगा का MPV सेगमेंट की कुल बिक्री में करीब 45% हिस्सा रहा।
- टोयोटा रुमियन और मारुति XL6 की बिक्री बढ़ी जबकि किआ कारेन्स क्लैविस को बड़ा झटका लगा।
Best 7 Seater Cars India: भारत में बड़ी फैमिली के लिए 7-सीटर कारों की अच्छी मांग बनी हुई है। ज्यादा सीटिंग स्पेस और रोजमर्रा के इस्तेमाल में आसानी की वजह से लोग MPV कारों को पसंद करते हैं। जून 2026 में भारतीय बाजार में MPV सेगमेंट की कुल 35,767 गाड़ियां बिकी हैं। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले बिक्री में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।
जून 2025 में इस सेगमेंट की 36,188 गाड़ियां बिकी थीं। इस हिसाब से जून 2026 में MPV कारों की बिक्री 1.2% कम रही। इस सेगमेंट में एक तरफ किफायती फैमिली कारें हैं, जबकि दूसरी तरफ प्रीमियम MPV मॉडल मौजूद हैं।
मारुति अर्टिगा बनी नंबर वन MPV
जून 2026 में मारुति सुजुकी अर्टिगा देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV रही। कंपनी ने इस दौरान अर्टिगा की 16,111 यूनिट्स बेचीं। जून 2025 में इसकी 14,151 यूनिट्स बिकी थीं। यानी सालाना आधार पर अर्टिगा की बिक्री में 13.9% की बढ़ोतरी हुई है।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: बारिश में कार को खराब होने से बचाना है, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान
MPV सेगमेंट में अकेले अर्टिगा की हिस्सेदारी करीब 45% है। यह कार पेट्रोल के साथ CNG ऑप्शन में भी उपलब्ध है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.85 लाख रुपये है। अर्टिगा के बेस वेरिएंट में भी 6 एयरबैग दिए जाते हैं।
दूसरे नंबर पर टोयोटा इनोवा
टोयोटा इनोवा हायक्रॉस और इनोवा क्रिस्टा बिक्री के मामले में दूसरे स्थान पर रहीं। कंपनी ने दोनों मॉडलों की कुल 7,332 यूनिट्स बेचीं। पिछले साल जून में इनकी 8,802 यूनिट्स बिकी थीं। इनोवा की MPV सेगमेंट में हिस्सेदारी 20.5% रही।
किआ कारेन्स और क्लैविस की जून 2026 में कुल 4,847 यूनिट्स बिकीं। जून 2025 में इनकी बिक्री 7,921 यूनिट्स थी। इस हिसाब से किआ के इन मॉडलों की बिक्री में 38.8% की गिरावट आई है।
XL6 और रुमियन की बिक्री बढ़ी
मारुति सुजुकी XL6 की जून में 2,711 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल इसी महीने इसकी 2,011 यूनिट्स बिकी थीं। टोयोटा रुमियन की बिक्री भी बढ़कर 2,376 यूनिट्स हो गई। जून 2025 में इसकी 1,415 यूनिट्स बिकी थीं।
रेनो ट्राइबर की जून 2026 में 1,871 यूनिट्स बिकीं। निसान ग्रेवाइट की बिक्री 1,839 यूनिट्स रही। इसके अलावा मारुति सुजुकी इनविक्टो की 349 यूनिट्स, टोयोटा वेलफायर की 140 यूनिट्स और किआ कार्निवल की 30 यूनिट्स बिकीं।