महंगे पेट्रोल को कहें बाय-बाय! ₹10 लाख से कम में आती हैं ये 3 धांसू इलेक्ट्रिक कारें - चेक करें लिस्ट
पीएम मोदी ने भी हाल ही में लोगों से ईवी का उपयोग करने और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील की थी। आज हम आपको 10 लाख रुपये में आने वाली टाॅप-3 दमदार ईवी कारों के बारें में बताएगें जो आपके बजट को भी नहीं बिगाड़ेगी।

Best Electric Cars Under Rs 10 Lakh: देश में तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों को एक हफ्ते के अंदर दो बार बढ़ा चुकी हैं, क्योंकि ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उछाल आ रहा है। अगर आगे भी तेल की दाम कम नहीं हुए तो तेल कंपनी कीमतों को और बढ़ा देंगी। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों के बीच भारतीय कार खरीदार अब इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने भी हाल ही में लोगों से ईवी का उपयोग करने और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील की थी। आज हम आपको 10 लाख रुपये में आने वाली टाॅप-3 दमदार ईवी कारों के बारें में बताएगें जो आपके बजट को भी नहीं बिगाड़ेगी।
एमजी कॉमेट
JSW एमजी मोटर इंडिया की MG Comet देश की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार है, जिसकी एक्स-शोरूम करीब कीमत 7.62 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके सभी 6 मॉडल 10 लाख रुपये की रेंज में आ जाते हैं। बेस मॉडल ‘एग्जीक्यूटिव’ की कीमत करीब 7.62 लाख रुपये है, जबकि टॉप-एंड ट्रिम ब्लैकस्टॉर्म एडिशन की कीमत करीब 9.99 लाख रुपये तक जाती है।
एमजी कॉमेट में 17.3 kWh की बैटरी लगी है, जो कंपनी के अनुसार एक बार चार्ज करने पर 230 किलोमीटर तक चल सकती है। इलेक्ट्रिक मोटर 30.9 kW की अधिकतम पावर और 110 एनएम का टॉर्क देती है। बैटरी के बिना कार की कीमत करीब 5 लाख रुपये से शुरू होती है। हालांकि, एमजी कॉमेट को केवल स्लो चार्जर से ही चार्ज किया जा सकता है। इसमें CCS2 डीसी फास्ट चार्जिंग की सुविधा नहीं है और केवल टाइप 2 एसी चार्जिंग पोर्ट का उपयोग होता है।
टाटा पंच ईवी
नई टाटा पंच ईवी की एक्स-शोरूम कीमत करीब 9.69 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कीमत पर आप ‘स्मार्ट 30’ वेरिएंट खरीद सकते हैं, जिसमें 30 kWh की बैटरी लगी है। यह का 65 kW की अधिकतम पावर और 154 एनएम का टॉर्क देती है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह कार 375 किलोमीटर तक चल सकती है, लेकिन असली रियल-वर्ल्ड रेंज लगभग 275 किलोमीटर होती है।
टाटा पंच में 366 लीटर का बूट स्पेस और 195 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स इस कार को बैटरी के बिना भी उपलब्ध कराती है। जिसकी कीमत करीब 6.49 लाख रुपये से शुरू होती है।
टाटा टियागो ईवी
वहीं टाटा टियागो ईवी भारत में करीब 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली इकलौती इलेक्ट्रिक हैचबैक है। खरीदार इसके मीडियम रेंज या एमआर वेरिएंट को चुन सकते हैं, जिसकी कीमत करीब 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि XT MR वेरिएंट की कीमत 8.99 लाख रुपये है। टियागो ईवी के लॉन्ग रेंज या LR वेरिएंट की कीमत 10 लाख रुपये से ऊपर जाती है।
MR वेरिएंट में 19.2 kWh की बैटरी लगी है और इलेक्ट्रिक मोटर 45 kW की अधिकतम पावर और 110 एनएम का टॉर्क देती है। कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार चार्ज करने पर 223 किलोमीटर तक चल सकती है, जबकि असली रियल-वर्ल्ड रेंज लगभग 168 किलोमीटर है।