नई Bajaj Pulsar NS400Z हुई लॉन्च, Google Maps समेत मिले ये फीचर्स; चेक करें कीमत

बजाज ऑटो ने अपनी Pulsar NS400Z को नए फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया है। बाइक में अब 5-इंच TFT डिस्प्ले के साथ Google Maps मिररिंग, म्यूजिक कंट्रोल और लैप टाइमर जैसे फीचर्स मिलेंगे। हालांकि, इंजन और डिजाइन में बदलाव नहीं हुआ है। जानिए नई बाइक की कीमत और खासियतें।

Advertisement

In Short

  • Bajaj Pulsar NS400Z को 1.90 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है।
  • बाइक में नया 5-इंच TFT डिस्प्ले, Google Maps मिररिंग और कई कनेक्टेड फीचर्स मिलेंगे।
  • बाइक में 349cc इंजन मिलता है, जो 40 PS की पावर और 33 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

By Sonam:

बजाज ऑटो ने अपनी नई अपडेटेड बाइक Bajaj Pulsar NS400Z को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नई पल्सर में कई कनेक्टेड फीचर्स जोड़े हैं। बाइक में अब 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जिस पर राइडर कई फीचर्स को एक्सेस कर सकता है। हालांकि, कंपनी ने बाइक के डिजाइन और मैकेनिकल फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया है।

कितनी है नई Pulsar NS400Z की कीमत?

Bajaj Pulsar NS400Z को कंपनी ने 1.90 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। नई TFT स्क्रीन और दूसरे फीचर्स जुड़ने के बाद बाइक की कीमत में 4,000 रुपये का इजाफा हुआ है।

कंपनी ने हाल में लॉन्च हुई Pulsar N160 SS में भी इसी तरह के अपडेट्स दिए थे। अब Pulsar NS400Z में भी कई नए फीचर्स को शामिल किया गया है।

5-इंच TFT डिस्प्ले में मिलेंगे ये फीचर्स

अपडेटेड Pulsar NS400Z में 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इस डिस्प्ले के जरिए म्यूजिक कंट्रोल, डॉक्यूमेंट स्टोरेज और लैप टाइमर जैसे फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसके अलावा बाइक में Google Maps मिररिंग फीचर दिया गया है। इसकी मदद से राइडर को नेविगेशन से जुड़ी जानकारी बाइक के TFT डिस्प्ले पर ही मिल सकेगी।

Image Credit : Aaj Tak

चार राइड मोड्स और ट्रैक्शन कंट्रोल

नई Pulsar NS400Z के TFT डिस्प्ले से चार राइड मोड्स और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम को भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी ने बाइक में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और पैनिक ब्रेक अलर्ट जैसे फीचर्स भी दिए हैं।

बाइक में बाय-डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर भी मिलता है, जो क्लचलेस गियर शिफ्ट करने में मदद करता है।

इंजन में नहीं हुआ कोई बदलाव

मैकेनिकली नई Pulsar NS400Z पहले जैसी ही है। इसमें 349cc का फोर-वॉल्व DOHC लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 40 PS की पावर और 33 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।

ब्रेकिंग और सस्पेंशन कैसे हैं?

सस्पेंशन के लिए बाइक में 43 mm ट्रैवल वाले अपसाइड-डाउन फ्रंट फॉर्क्स दिए गए हैं। बाइक के फ्रंट और रियर दोनों तरफ डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इसके साथ डुअल-चैनल ABS सिस्टम भी दिया गया है। यानी नए मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव इसके TFT डिस्प्ले और उससे जुड़े नए कनेक्टेड फीचर्स के तौर पर देखने को मिलता है।

Read more!
Advertisement