350cc के नए इंजन के साथ आई Bajaj Dominar, 37000 रुपये सस्ती हुई प्राइस

कंपनी ने नई डोमिनार को नए 350cc इंजन के साथ लॉन्च करते हुए कीमत घटाकर ₹2,03,214 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) कर दी है। यह पहले के मुकाबले करीब ₹37,000 सस्ती हो गई है, जिसका मुख्य कारण 18% GST स्लैब में आना है।

Advertisement
Bajaj Dominar 400
Bajaj Dominar 400

By Gaurav Kumar:

Bajaj Dominar 350cc: बजाज ऑटो ने अपनी मशहूर स्पोर्ट-टूरर बाइक डोमिनार 400 को लेकर एक बड़ा दांव खेला है। कंपनी ने इस बाइक को नए इंजन के साथ बाजार में उतारा है, जिसकी वजह से इसकी कीमत में भारी कटौती हुई है।

कंपनी ने नई डोमिनार को नए 350cc इंजन के साथ लॉन्च करते हुए कीमत घटाकर ₹2,03,214 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) कर दी है। यह पहले के मुकाबले करीब ₹37,000 सस्ती हो गई है, जिसका मुख्य कारण 18% GST स्लैब में आना है।

कीमत कम, लेकिन DNA वही

बजाज का कहना है कि इंजन छोटा जरूर हुआ है, लेकिन Dominar का 'टूरिंग DNA' बरकरार है। बाइक अभी भी लंबी दूरी, आराम और रोजमर्रा की उपयोगिता को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

कंपनी के मोटरसाइकिल बिजनेस यूनिट के प्रेसिडेंट सारंग कनाडे ने कहा कि Dominar हमेशा से पावरफुल और लॉन्ग-राइड के लिए बनी बाइक रही है। अब यह अनुभव ज्यादा लोगों के लिए सुलभ हो गया है।

इंजन में क्या बदला?

नई 350cc यूनिट 40.4bhp की पावर और 33.2Nm का टॉर्क देती है। पावर में हल्की बढ़त (करीब 1bhp) हुई है, लेकिन टॉर्क लगभग 2.8Nm कम हुआ है।

यह बदलाव इंजन स्ट्रोक को 60 mm से घटाकर 56.1 mm करने से आया है, जबकि बोर 89 mm ही रखा गया है। यानी बाइक की परफॉर्मेंस में बड़ा बदलाव नहीं, बल्कि फाइन-ट्यूनिंग की गई है।

क्यों लिया गया यह फैसला?

बजाज का साफ फोकस लागत कम करना और बाइक को ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाना है। GST में राहत का फायदा सीधे ग्राहकों को दिया गया है, जिससे Dominar अब मिड-कैपेसिटी सेगमेंट में ज्यादा प्रतिस्पर्धी बन गई है।

नई कीमत के बाद Dominar का मुकाबला Triumph Speed 400 जैसी बाइक्स से और करीब हो गया है। इससे इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और तेज होने की उम्मीद है।

Read more!
Advertisement