EV खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस स्कूटर पर मिल रहा ₹20,000 तक का फायदा

इस नई स्कीम के तहत खरीदारों को कुल 20,000 रुपये तक का फायदा हो सकता है। कंपनी ने इस ऑफर को अलग-अलग हिस्सों में बांटा है ताकि ग्राहकों को सीधा फायदा मिल सके।

Advertisement
Ather Rizta
Ather Rizta

By Gaurav Kumar:

एथर एनर्जी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान कर रहे ग्राहकों के लिए मार्च के महीने को बेहद खास बना दिया है। कंपनी ने अपने लोकप्रिय मॉडल एथर रिज्टा (Ather Rizta) और 450 सीरीज पर स्पेशल ऑफर्स की घोषणा की है, जो केवल 31 मार्च 2026 तक लागू रहेंगे। कंपनी का लक्ष्य इस स्कीम के जरिए ईवी (EV) अपनाने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त फायदा पहुंचाना और बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करना है।

ग्राहकों को मिलेगा भारी डिस्काउंट

इस नई स्कीम के तहत खरीदारों को कुल 20,000 रुपये तक का फायदा हो सकता है। कंपनी ने इस ऑफर को अलग-अलग हिस्सों में बांटा है ताकि ग्राहकों को सीधा फायदा मिल सके।

इसमें 10,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट; 6,500 रुपये की सीधी कैश छूट और 3,500 रुपये की कीमत वाली एक्सटेंडेड कंपोनेंट्स वारंटी शामिल है। इन फायदों के बाद मुंबई में रिज्टा S (Rizta S) की एक्स-शोरूम कीमत घटकर 1,04,758 रुपये हो गई है, वहीं एथर 450S अब सीमित समय के लिए 1,13,100 रुपये में उपलब्ध है।

पीएम ई-ड्राइव सब्सिडी खत्म होने का डर

एथर एनर्जी ने इस बात पर जोर दिया है कि मार्च का महीना खरीदारी के लिए सबसे सही समय है। इसका सबसे बड़ा कारण 'पीएम ई-ड्राइव' स्कीम (PM EDrive Scheme) के तहत मिलने वाली 5,000 रुपये की सरकारी सब्सिडी है, जो 31 मार्च, 2026 के बाद बंद होने वाली है। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि इस महीने स्कूटर खरीदने वाले ग्राहक सरकारी सब्सिडी और एथर के प्रमोशनल ऑफर्स, दोनों को मिलाकर बड़ी बचत कर सकते हैं।

कनेक्टेड मोबिलिटी को बढ़ावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का मुख्य उद्देश्य अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो को आम लोगों के लिए सुलभ बनाना है। एथर चाहता है कि अधिक से अधिक लोग उनके कनेक्टेड मोबिलिटी इकोसिस्टम का हिस्सा बनें।

यह ऑफर वर्तमान में देशभर के सभी 'एथर एक्सपीरियंस सेंटर्स' पर उपलब्ध है। इसके अलावा, इच्छुक ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी इन ऑफर्स की बारीकियां समझ सकते हैं।

Read more!
Advertisement