₹10 लाख से कम में खरीदना चाहते हैं अच्छी CNG कार? Tata, Hyundai से Toyota तक - ये मॉडल्स हो सकते हैं बेस्ट

अगर आप ₹10 लाख या उससे कम बजट में नई CNG कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए है। इसमें Maruti Alto K10, Celerio, Hyundai Exter सहित कई बेहतरीन CNG कारों का नाम शामिल है। देखिए पूरी लिस्ट

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Best CNG cars under Rs10 lakh: जून 2026 में पैसेंजर व्हीकल सेल्स में ऑप्शनल फ्यूल से चलने वाले वाहनों की हिस्सेदारी करीब 40% रही। इसमें सबसे बड़ा योगदान CNG मॉडल्स का रहा। महंगे पेट्रोल और 30 किमी/किलोग्राम से ज्यादा माइलेज देने वाली फैक्ट्री-फिटेड CNG कारों ने ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे की 10 लाख रुपये या उससे कम के बजट में आप कौन-कौन सी सीएनजी कार खरीद सकते हैं?

Alto K10 CNG

अगर आपका बजट कम है तो Alto K10 CNG आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें 1.0-लीटर इंजन और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। कंपनी के अनुसार यह 33.85 किमी/किलोग्राम का ARAI-प्रमाणित माइलेज देती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹4.81 लाख से ₹5.32 लाख के बीच है। 

Alto K10 CNG (Image: Maruti Suzuki Website)

Celerio CNG

अगर आप ऑल्टो नहीं लेना चाहते हैं मारुति सुजुकी की ही Celerio CNG भी देख सकते हैं। इसका ARAI-प्रमाणित माइलेज 34.43 किमी/किलोग्राम है, जो देश की फैक्ट्री-फिटेड CNG कारों में सबसे ज्यादा है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹5.98 लाख है। कम ओनरशिप कॉस्ट और शहर में आरामदायक ड्राइविंग इसका बड़ा फायदा है।

Celerio CNG (Image: Maruti Suzuki Website)

Tata Punch CNG

SUV जैसी स्टाइल चाहने वाले खरीदारों के लिए Punch CNG भी एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें 1.2-लीटर इंजन मिलता है, जो CNG मोड में 72 hp की पावर और 103 Nm का टॉर्क देता है। इसका ARAI-प्रमाणित माइलेज 26.9 किमी/किलोग्राम है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹6.80 लाख है और यह इस लिस्ट की इकलौती SUV-बॉडी वाली कार है।

Tata Punch CNG (Image: Tata Motors Website)

Toyota Glanza CNG

टोयोटा की यह कार इस लिस्ट का सबसे प्रीमियम ऑप्शन है। यह 30.61 किमी/किलोग्राम का ARAI-प्रमाणित माइलेज देती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹8.49 लाख है। आरामदायक केबिन, बेहतर फीचर्स और भरोसेमंद छवि इसे ऑल-राउंडर CNG हैचबैक बनाते हैं।

Toyota Glanza CNG (Image: Toyota India Website)

Hyundai Exter Hy-CNG

हुंडई की यह कार SUV जैसी डिजाइन के साथ कई आधुनिक फीचर्स देती है। इसमें सनरूफ, वॉयस-एनेबल्ड कंट्रोल और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी के अनुसार इसका माइलेज 27.10 किमी/किलोग्राम है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7 लाख है और यह अपने सेगमेंट में कीमत के मुकाबले ज्यादा फीचर्स देने का दावा करती है।

Hyundai Exter Hy-CNG (Image: Hyundai Website)


 

Read more!
Advertisement