Toyota Innova Crysta 2026: लॉन्च हुई नई इनोवा क्रिस्टा! प्रीमियम केबिन, नए फीचर्स, दमदार लुक के साथ इतनी है प्राइस
नई Innova Crysta अपने पुराने डिजाइन की पहचान बनाए रखते हुए ज्यादा मॉडर्न और दमदार लुक के साथ आई है। कंपनी ने इसमें नई रेडिएटर ग्रिल दी है, जबकि फ्रंट और रियर बंपर में भी बदलाव किए गए हैं ताकि सड़क पर इसकी मौजूदगी ज्यादा मजबूत दिखाई दे।

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भारत में अपडेटेड Innova Crysta को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने MPV में डिजाइन में हल्के बदलाव, नए फीचर्स और बेहतर प्रीमियम फील के साथ पेश किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹19.72 लाख रखी गई है।
नई Innova Crysta अपने पुराने डिजाइन की पहचान बनाए रखते हुए ज्यादा मॉडर्न और दमदार लुक के साथ आई है। कंपनी ने इसमें नई रेडिएटर ग्रिल दी है, जबकि फ्रंट और रियर बंपर में भी बदलाव किए गए हैं ताकि सड़क पर इसकी मौजूदगी ज्यादा मजबूत दिखाई दे।
मिलते हैं कई कलर ऑप्शन
नई Innova Crysta को Platinum White Pearl, Super White, Silver Metallic, Attitude Black Mica और Avant-Garde Bronze Metallic जैसे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। कंपनी इसके साथ एक्सटेंडेड वारंटी और फाइनेंस स्कीम भी ऑफर कर रही है।
चेक करें प्राइस
फीचर्स और सेफ्टी पर जोर
MPV में बड़ा और स्पेशियस केबिन मिलता है, जिसमें फ्लेक्सिबल सीटिंग लेआउट और सभी रो में रियर AC वेंट्स दिए गए हैं। इसके साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: Flex-Fuel क्या होता है, माइलेज पर कितना असर पड़ेगा और क्या सच में पेट्रोल के मुकाबले आपका पैसा बचेगा?
सेफ्टी के लिए कंपनी ने 7 एयरबैग, ABS के साथ EBD, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट और ब्रेक असिस्ट जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स दिए हैं।
केबिन में प्रीमियम टच
अपडेटेड मॉडल के इंटीरियर में अब ड्यूल-टोन लेदर अपहोल्स्ट्री का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा इंस्ट्रूमेंट पैनल, डोर ट्रिम और स्विचगियर पर ग्रेस कॉपर एक्सेंट और वुड-पैटर्न फिनिश जोड़ी गई है, जिससे केबिन ज्यादा प्रीमियम महसूस होता है।
कंपनी ने इस बार कुछ नए कन्वीनियंस फीचर्स भी शामिल किए हैं। इनमें वायरलेस चार्जर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) शामिल हैं।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर प्रहार! पुराने वाहनों को बदलने पर सरकार दे रही बंपर छूट, जानिए पूरी स्कीम
इंजन में नहीं हुआ बदलाव
नई Innova Crysta में पहले वाला 2.4-लीटर डीजल इंजन ही दिया गया है जो मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, यह MPV 15 kmpl तक की माइलेज देती है। टोयोटा का कहना है कि मॉडल का फोकस स्मूद ड्राइविंग, लो-एंड टॉर्क और लंबी दूरी के सफर में आरामदायक अनुभव पर बना हुआ है।