2026 Hyundai Verna नए अपडेट्स के साथ हुई लॉन्च! प्राइस ₹10.98 लाख से शुरू - मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

कंपनी का कहना है कि नए मॉडल में डिजाइन, टेक्नोलॉजी, सेफ्टी और कम्फर्ट से जुड़े 25 से ज्यादा अपडेट किए गए हैं, ताकि मिडसाइज सेडान सेगमेंट में इसकी पकड़ और मजबूत हो सके। कंपनी ने दो नए कलर- Classy Blue और Titan Grey Matte पेश किए हैं।

Advertisement
2026 Hyundai Verna
2026 Hyundai Verna

By Gaurav Kumar:

2026 Hyundai Verna: कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने भारत में अपडेटेड Hyundai Verna लॉन्च कर दिया है। मिडसाइज सेडान सेगमेंट की इस कार की शुरुआती कीमत 10,98,400 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

कंपनी का कहना है कि नए मॉडल में डिजाइन, टेक्नोलॉजी, सेफ्टी और कम्फर्ट से जुड़े 25 से ज्यादा अपडेट किए गए हैं, ताकि मिडसाइज सेडान सेगमेंट में इसकी पकड़ और मजबूत हो सके। कंपनी ने दो नए कलर- Classy Blue और Titan Grey Matte पेश किए हैं।

वेरिएंट और कीमत

नई Verna कुल छह वेरिएंट- HX2, HX4, HX6, HX6+, HX8 और HX10 में उपलब्ध है।

1.5 MPi पेट्रोल (मैनुअल)

  • HX2 – 10,98,400 रुपये
  • HX4 – 12,25,400 रुपये
  • HX6 – 13,19,400 रुपये
  • HX6+ – 13,81,400 रुपये
  • HX8 – 14,88,400 रुपये

1.5 MPi पेट्रोल (CVT)

  • HX6 – 14,40,400 रुपये
  • HX6+ – 15,02,400 रुपये
  • HX8 – 16,09,400 रुपये
  • HX10 – 17,15,400 रुपये

1.5 टर्बो GDi पेट्रोल

  • HX8 (मैनुअल) – 16,28,400 रुपये
  • HX8 (7-DCT) – 17,62,400 रुपये
  • HX10 (7-DCT) – 18,25,400 रुपये

डिजाइन में बदलाव

नई Verna में कई एक्सटीरियर अपडेट दिए गए हैं। इसमें ब्लैक क्रोम रेडिएटर ग्रिल, ड्यूल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और नए डिजाइन के फ्रंट-रियर बंपर मिलते हैं। कार में 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं।

डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 4,565mm, चौड़ाई 1,765mm और व्हीलबेस 2,670mm है, जिससे यह अपने सेगमेंट की सबसे चौड़ी सेडान में से एक बनती है।

केबिन और टेक्नोलॉजी

इंटीरियर में प्रीमियम फील के लिए D-कट स्टीयरिंग व्हील और लेदरेट सीट्स दी गई हैं। ड्राइवर सीट में 8-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, मेमोरी फंक्शन और वेलकम रिट्रैक्ट फीचर मिलता है।

टेक्नोलॉजी फीचर्स

  • ड्यूल 10.25-इंच डिस्प्ले (इन्फोटेनमेंट और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट)
  • वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay
  • वायरलेस चार्जर
  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
  • इलेक्ट्रिक सनरूफ
  • 8-स्पीकर Bose साउंड सिस्टम

कार में Hyundai Bluelink कनेक्टेड टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिसमें 70 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स और 350 से ज्यादा वॉयस कमांड सपोर्ट मिलता है।

इंजन और परफॉर्मेंस

नई Verna में दो पेट्रोल इंजन विकल्प दिए गए हैं।

पहला 1.5-लीटर MPi नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन है, जो 115bhp पावर और 143.8Nm टॉर्क देता है। यह 6-स्पीड मैनुअल या IVT गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है।

दूसरा 1.5-लीटर टर्बो GDi इंजन है, जो 160bhp पावर और 253Nm टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।

इसके अलावा कार में ड्राइव मोड (Normal, Eco, Sport), पैडल शिफ्टर्स और Idle Stop & Go टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

सेफ्टी फीचर्स

कंपनी के मुताबिक नई Verna में 75 से ज्यादा एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 35 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। मुख्य सेफ्टी फीचर्स में Level-2 ADAS, 7 एयरबैग (सेंटर साइड एयरबैग सहित), बिल्ट-इन डैशकैम, सराउंड व्यू मॉनिटर और ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर शामिल हैं।

इसके अलावा स्टैंडर्ड सेफ्टी में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट, ABS-EBD और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट भी दिए गए हैं।

Read more!
Advertisement