TVS Apache RTR 310 का अपडेटेड 2025 मॉडल लॉन्च! ₹2.39 लाख से प्राइस शुरू - सेगमेंट में पहली बार दिखे ये फीचर्स

बिक्री की शुरुआत 16 जुलाई से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे प्रमुख महानगरों में हो चुकी है। नई RTR 310 को एकदम ताजा लुक और अपडेटेड इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ पेश किया गया है।

Advertisement
2025 TVS RTR 310
2025 TVS RTR 310

By Gaurav Kumar:

2025 TVS Apache RTR 310: TVS Motor Company ने भारत में 2025 Apache RTR 310 लॉन्च कर दी है, जो अब तक की सबसे एडवांस्ड स्ट्रीटफाइटर बाइक्स में गिनी जा रही है। तेज राइडिंग के शौकीनों के लिए तैयार की गई इस नई बाइक की कीमत ₹2,39,990 से शुरू होती है और यह कुल पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी, जिनमें तीन कस्टम BTO (बिल्ट-टू-ऑर्डर) विकल्प भी शामिल हैं।

बिक्री की शुरुआत 16 जुलाई से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे प्रमुख महानगरों में हो चुकी है।

नई RTR 310 को एकदम ताजा लुक और अपडेटेड इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ पेश किया गया है। बाइक में नया 5-इंच Gen-2 TFT क्लस्टर मिलता है जिसमें मल्टी-लैंग्वेज UI, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और पांच राइड मोड्स Urban, Rain, Sport, Track और SuperMoto शामिल है।

इसमें सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स जैसे की Transparent Clutch Cover, Keyless Ride, Cornering Drag Torque Control (BTO वेरिएंट्स में) और Launch Control दिए गए हैं।

312.12cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दो सेटअप्स में परफॉर्म करता है। Sport, Track और SuperMoto मोड्स में यह 35.6bhp और 28.7Nm टॉर्क देता है, जबकि Urban और Rain मोड्स के लिए यह आउटपुट 27.1bhp और 27.3Nm तक सीमित रहता है।

RTR 310 में TVS ने सुरक्षा और परफॉर्मेंस के लिहाज से कई एडवांस टेक्नोलॉजी को जोड़ा है, जैसे Cornering ABS, Rear Lift-off Protection, Cruise Control, TPMS, और Bi-directional Quickshifter 

सस्पेंशन की बात करें तो इसमें USD 43mm फ्रंट फोर्क और रियर में एडजस्टेबल मोनोशॉक मिलता है। कलर ऑप्शंस में देखें तो यह बाइक Fiery Red, Fury Yellow, Arsenal Black और Sepang Blue में लॉन्च की गई है। 

बेस वेरिएंट की कीमत ₹2,39,990, टॉप वेरिएंट की कीमत ₹2,57,000, BTO Dynamic Kit (Kit 1) के साथ प्राइस ₹2,75,000 और BTO Dynamic Pro Kit (Kit 2) के साथ ₹2,85,000 एक्स-शोरूम है। TVS ने RTR 310 को उन राइडर्स के लिए डिजाइन किया है जो रेसिंग से प्रेरित स्टाइल और टेक्नोलॉजी को रोजमर्रा की राइड में चाहते हैं। 

Read more!
Advertisement