• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
HomeऑटोPhotos₹10,000 में बुकिंग शुरू, रेसिंग लुक के साथ आने वाली Yamaha R2 को लेकर बढ़ा क्रेज, जानें क्या होगा खास

₹10,000 में बुकिंग शुरू, रेसिंग लुक के साथ आने वाली Yamaha R2 को लेकर बढ़ा क्रेज, जानें क्या होगा खास

Yamaha R2 की एंट्री से स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में हलचल बढ़ने वाली है। ₹10,000 की बुकिंग के साथ आने वाली इस बाइक में रेसिंग डिजाइन, दमदार इंजन और कई प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Yamaha R2
1/7

Yamaha R2 को कंपनी एंट्री लेवल परफॉर्मेंस बाइक सेगमेंट में उतारने की तैयारी कर रही है। इस बाइक में किफायती कीमत के साथ स्पोर्ट्स बाइक जैसा लुक और रेसिंग से जुड़ी डिजाइन देखने को मिल सकती है। कंपनी का लक्ष्य ऐसे ग्राहकों को आकर्षित करना है जो कम कीमत में एक स्टाइलिश और दमदार बाइक चाहते हैं।

Advertisement
2/7

लॉन्च से पहले ही Yamaha ने R2 की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक ₹10,000 की रकम देकर इस बाइक को रिजर्व कर सकते हैं। बुकिंग शुरू होने के बाद बाइक को लेकर बाइक पसंद करने वालों में उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं रखी है।

3/7

Yamaha R2 कंपनी की अपनी ही बाइक R15 के नीचे पोजिशन की जा सकती है। इसका मतलब है कि यह उन ग्राहकों को पसंद आ सकती है जो स्पोर्टी बाइक तो चाहते हैं, लेकिन ज्यादा महंगी प्रीमियम बाइक नहीं खरीदना चाहते। R2 के आने से Yamaha के स्पोर्ट्स बाइक पोर्टफोलियो में एक नया विकल्प जुड़ सकता है।

4/7

Yamaha R2 के इंजन को लेकर अभी कंपनी ने आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें करीब 200 सीसी का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिल सकता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। बाइक के इंजन से जुड़ी बाकी जानकारी लॉन्च के समय सामने आ सकती है।
 

Advertisement
5/7

Yamaha R2 में कंपनी की रेसिंग विरासत की झलक देखने को मिल सकती है। बाइक का डिजाइन Yamaha की रेसिंग मशीनों से प्रेरित बताया जा रहा है इसके अलावा शुरुआती ग्राहकों को Yamaha के स्टार राइडर्स से मिलने का मौका मिलने की भी उम्मीद है, जिससे बाइक की लॉन्चिंग और खास बन सकती है।

6/7

कम कीमत वाली बाइक होने के बावजूद Yamaha R2 में कई एडवांस फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसमें VVA टेक्नोलॉजी, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल और एडवांस इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इन फीचर्स की वजह से यह बाइक अपने सेगमेंट में अलग पहचान बना सकती है।

7/7

Yamaha R2 में इनवर्टेड फ्रंट फोर्क्स, मोनोशॉक सस्पेंशन, TFT डिस्प्ले और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है। कंपनी इस बाइक के जरिए ऐसे राइडर्स को टारगेट कर रही है जो एक ही बाइक में परफॉर्मेंस, टेक्नोलॉजी और स्पोर्टी स्टाइल चाहते हैं।
 

Advertisement
Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today