• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
HomeऑटोPhotosTata Aeris पर गिराया 20 टन मलबा: सेफ्टी टेस्ट में कैसी रही कार की हालत, कंपनी ने ऐसे दिखाई मजबूती

Tata Aeris पर गिराया 20 टन मलबा: सेफ्टी टेस्ट में कैसी रही कार की हालत, कंपनी ने ऐसे दिखाई मजबूती

Tata Motors ने अपनी नई कॉम्पैक्ट सेडान Aeris की मजबूती दिखाने के लिए एक अनोखा सेफ्टी टेस्ट किया। कंपनी ने कार को 20 टन बजरी और पत्थरों से भरे डंपर के नीचे खड़ा किया और पूरा मलबा इसके ऊपर गिरा दिया। टेस्ट के बाद Tata के मुताबिक, कार का स्ट्रक्चर सुरक्षित रहा और मलबा हटाने के बाद कार चलने लगी। इस खास टेस्ट के लिए कंपनी ने Aeris के CNG वेरिएंट को चुना।

Shakshi
UPDATED: Sep 26, 2026 16:44 IST
Tata Aeris
1/7

टाटा मोटर्स ने अपनी नई कॉम्पैक्ट सेडान Tata Aeris को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस कार को दमदार फीचर्स और सेफ्टी पर खास फोकस के साथ पेश किया है। लॉन्च इवेंट के दौरान Tata Motors ने Aeris की मजबूती दिखाने के लिए एक अनोखा सेफ्टी टेस्ट किया, जिसमें कार पर करीब 20 टन वजन के पत्थर और बजरी गिराई गई।

Advertisement
2/7

टाटा मोटर्स अपनी कारों की सेफ्टी क्षमता दिखाने के लिए समय-समय पर अलग-अलग तरह के टेस्ट करती रहती है। कंपनी कभी अपनी ही दो कारों के बीच क्रैश टेस्ट करती है, तो कभी किसी बड़े वाहन से टक्कर का सिमुलेशन दिखाती है। इस बार Tata Motors ने कार की मजबूती साबित करने के लिए एक नया और अलग तरीका अपनाया।

3/7

एरिस की मजबूती दिखाने के लिए Tata Motors ने कार को 20 टन बजरी और पत्थरों से भरे डंपर के नीचे खड़ा किया। इसके बाद पूरा मलबा कार के ऊपर गिराया गया। कंपनी के मुताबिक, इस टेस्ट के बाद भी कार का स्ट्रक्चर सुरक्षित रहा और मलबा हटाने के बाद कार सामान्य रूप से चलने लगी। इस सेफ्टी टेस्ट के लिए Tata ने Aeris के CNG वेरिएंट को चुना था।

4/7

हालांकि, कार की सेफ्टी रेटिंग अभी सामने नहीं आई है. संभव है कि आने वाले दिनों में BNCAP (भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) इसकी सेफ्टी रेटिंग जारी करे. टाटा एरिस में 6 एयरबैग, हाई बीम अलर्ट, ईपीएस, टीपीएमएस, होल होल्ड कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Advertisement
5/7

कार में रोलओवर मिटिगेशन, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360 डिग्रा कैमरा सेटअप, बिल्ट-इन डैशकैम रिकॉर्डर और आईसोफिक्स चाइल्ड सीट मिलती है. इन सभी फीचर्स के आधार पर इस कार को अच्छी सेफ्टी रेटिंग मिल सकती है. वैसे टाटा की कारों की सेफ्टी रेटिंग बेहतर है.

6/7

टाटा एरिस में 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 86 एचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है. कार सीएनजी अवतार में भी आती है.

7/7

टाटा एरिस को कंपनी ने 5.29 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. वहीं इसके सीएनजी वेरिएंट की कीमत 6.29 लाख रुपये से शुरू होती है. मारुति सुजुकी डिजायर के मुकाबले ये कार 1 लाख रुपये सस्ती है. वहीं होंडा अमेज से इसकी शुरुआती कीमत 2.45 लाख रुपये कम है. 

Advertisement
Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today