• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
HomeऑटोPhotosभारत में 5 स्टार, जापान में सिर्फ 4! Suzuki eVitara के क्रैश टेस्ट में ऐसा क्या हुआ कि बदल गई सेफ्टी रेटिंग?

भारत में 5 स्टार, जापान में सिर्फ 4! Suzuki eVitara के क्रैश टेस्ट में ऐसा क्या हुआ कि बदल गई सेफ्टी रेटिंग?

Suzuki eVitara को भारत में 5-स्टार, लेकिन जापान में सिर्फ 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। आखिर एक ही इलेक्ट्रिक SUV के क्रैश टेस्ट नतीजों में इतना अंतर क्यों है? क्या इसकी सुरक्षा में कोई कमी है या टेस्टिंग के नियम अलग हैं? कीमत, रेंज और सेफ्टी से जुड़ी पूरी कहानी पढ़ें।

Sonam
UPDATED: Oct 22, 2026 12:48 IST
Suzuki eVitara
1/5

1. सेफ्टी फीचर्स से लैस है Suzuki eVitara

भारत में मिलने वाली Suzuki eVitara में 7 एयरबैग, लेवल-2 ADAS, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन-कीपिंग असिस्ट जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा और इमरजेंसी SOS बटन भी मिलता है। लेकिन हादसे के दौरान ये फीचर्स कितनी सुरक्षा देते हैं?

Advertisement
2/5

2. क्रैश टेस्ट में कहां मजबूत और कहां कमजोर?

जापान में हुए क्रैश टेस्ट में Suzuki eVitara का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। फुल-विड्थ फ्रंटल क्रैश में ड्राइवर की सुरक्षा और साइड इम्पैक्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे लेवल-5 मिला। हालांकि, पीछे बैठे यात्रियों की सुरक्षा और ऑफसेट फ्रंटल क्रैश टेस्ट में कार को लेवल-4 रेटिंग मिली।

3/5

3. ऑटोमैटिक ब्रेकिंग में सामने आई कमी

Suzuki eVitara की ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग ने पैदल यात्रियों और साइकिल सवारों की पहचान वाले कई टेस्ट में लेवल-5 हासिल किया। हालांकि, चौराहे पर सामने से गुजरने वाली गाड़ियों के मामले में इसे सिर्फ लेवल-2 मिला। वहीं, दाएं मुड़ते समय मोटरसाइकिल से जुड़े टेस्ट में लेवल-3 रेटिंग मिली।

4/5

4. कीमत और रेंज में कितना दम?

Suzuki eVitara की कीमत ₹16.19 लाख से शुरू होकर ₹20.21 लाख तक जाती है। इलेक्ट्रिक SUV में 49kWh और 61kWh के दो बैटरी विकल्प मिलते हैं। कंपनी एक बार फुल चार्ज करने पर अधिकतम 543 किलोमीटर की रेंज का दावा करती है। हालांकि, खरीदारी से पहले इसकी अलग-अलग क्रैश टेस्ट रेटिंग पर भी गौर करना जरूरी है।

Advertisement
5/5

5. भारत में 5 स्टार, जापान में 4 स्टार क्यों?

भारत में बनी Suzuki eVitara को भारत के क्रैश टेस्ट में 5 स्टार मिले हैं, जबकि जापान में इसे 4 स्टार रेटिंग मिली है। इसकी वजह दोनों देशों में कार की सुरक्षा जांचने के अलग-अलग नियम हैं। इसलिए जापान में 4 स्टार मिलने का मतलब यह नहीं है कि कार भारत के मुकाबले कम सुरक्षित है।

Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today