• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
HomeऑटोPhotosएक बार फुल चार्ज करने पर 310 किलोमीटर तक की रेंज! सुजुकी ने पेश की दमदार इलेक्ट्रिक कार

एक बार फुल चार्ज करने पर 310 किलोमीटर तक की रेंज! सुजुकी ने पेश की दमदार इलेक्ट्रिक कार

सुजुकी ने इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी नई छोटी ई-स्काई EV लॉन्च कर दी है। यह कार शानदार फीचर्स और दमदार रेंज के साथ आई है। कंपनी ने इसे खास तौर पर कम बजट वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। जानिए इसकी कीमत, बैटरी, फीचर्स और भारत में लॉन्चिंग की संभावना।

Sonam
UPDATED: Oct 8, 2026 17:13 IST
Suzuki Electric Car
1/7

इलेक्ट्रिक कार बाजार में सुजुकी की नई शुरुआत

इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में सुजुकी ने दूसरी कंपनियों के मुकाबले थोड़ी देर से एंट्री की है। अब तक कंपनी का ज्यादा फोकस हाइब्रिड और दूसरे पावरट्रेन पर था। हालांकि, अब सुजुकी अपनी रणनीति बदल रही है और इलेक्ट्रिक कारों पर ध्यान दे रही है। कंपनी ने इस सेगमेंट में नए मॉडल पेश करने शुरू कर दिए हैं। (Photo: Suzuki.co.jp)

Advertisement
2/7

सुजुकी लेकर आई नई छोटी इलेक्ट्रिक कार

सुजुकी ने ई-विटारा के जरिए ग्लोबल इलेक्ट्रिक कार बाजार में कदम रखा है। अब कंपनी कम बजट में इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए अपनी पहली इलेक्ट्रिक के-कार (Kei Car) ई-स्काई (e-Sky) लेकर आई है। इस छोटी इलेक्ट्रिक कार का मुकाबला बीवाईडी रैको और रेनो ट्विंगो ई-टेक जैसी कारों से होगा। (Photo: Suzuki.co.jp)

3/7

सिंगल चार्ज में चलेगी 310 किलोमीटर

सुजुकी ई-स्काई में 26kWh की लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 310 किलोमीटर तक चल सकती है। इसे खास के-कार ईवी प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसकी लंबाई 3395 एमएम, चौड़ाई 1475 एमएम और ऊंचाई 1625 एमएम है। (Photo: Suzuki.co.jp)

4/7

टचस्क्रीन से लेकर फास्ट चार्जिंग तक कई फीचर्स

सुजुकी ई-स्काई को टॉल बॉय डिजाइन दिया गया है। इसका व्हीलबेस 2460 एमएम है। कार में 50kW डीसी फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा 10.1 इंच की सेंट्रल टचस्क्रीन, पुश स्टार्ट बटन, ड्राइवर डिस्प्ले और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। (Photo: Suzuki.co.jp)

Advertisement
5/7

कितनी है सुजुकी ई-स्काई की कीमत?

सुजुकी ने ई-स्काई को जापान में दो वेरिएंट ए (A) और एक्स (X) में लॉन्च किया है। इसके ए वेरिएंट की कीमत 21.2 लाख जापानी येन यानी करीब 12.97 लाख रुपये है। वहीं एक्स वेरिएंट की कीमत 27.9 लाख जापानी येन यानी लगभग 17.07 लाख रुपये रखी गई है। (Photo: Suzuki.co.jp)

6/7

कब से शुरू होगी इस इलेक्ट्रिक कार की बिक्री?

जापान में सुजुकी ई-स्काई की बिक्री 16 नवंबर 2026 से शुरू होगी। कंपनी ने हर महीने इस इलेक्ट्रिक कार की 1,000 यूनिट्स बेचने का लक्ष्य रखा है। वहीं यूके और यूरोप के बाजारों में इसे 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। (Photo: Suzuki.co.jp)

7/7

क्या भारत में भी लॉन्च होगी सुजुकी ई-स्काई?

भारत में सुजुकी ई-स्काई का बदला हुआ वर्जन लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी भारतीय बाजार के लिए 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक कार तैयार कर रही है। हालांकि, इस कार के डेवलपमेंट और लॉन्चिंग को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। (Photo: Suzuki.co.jp)

Advertisement
Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today