• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
HomeऑटोPhotosदेखने में छोटी, लेकिन खूबियां दमदार; सुजुकी की इस इलेक्ट्रिक कार ने खींचा सबका ध्यान

देखने में छोटी, लेकिन खूबियां दमदार; सुजुकी की इस इलेक्ट्रिक कार ने खींचा सबका ध्यान

सुजुकी ने कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में अपने नए ई-स्काई कॉन्सेप्ट से हलचल बढ़ा दी है। छोटी बॉडी, शहरों के हिसाब से डिजाइन और करीब 310 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज के साथ यह कार इस सोच को चुनौती देती है कि इलेक्ट्रिक कारें हमेशा बड़ी या महंगी ही हों। हालांकि भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी कंपनी ने कोई पुष्टि नहीं की है।

Suzuki e-Sky
1/6

सुजुकी ई-स्काई का आकार भारत में लोकप्रिय मारुति ऑल्टो से भी छोटा बताया गया है। इसकी लंबाई 3,395 मिमी, चौड़ाई 1,475 मिमी और ऊंचाई 1,625 मिमी है। कॉम्पैक्ट डायमेंशन की वजह से इसे खास तौर पर भीड़भाड़ वाले शहरों और तंग सड़कों के लिए तैयार किया गया है।
 

Advertisement
2/6

ई-स्काई का फोकस सिटी ड्राइविंग पर रखा गया है। करीब 1,030 किलोग्राम वजन वाली यह इलेक्ट्रिक कार आसान हैंडलिंग और बेहतर मैन्युवरिंग के लिए डिजाइन की गई है। छोटा आकार पार्किंग और ट्रैफिक में इसे ज्यादा सुविधाजनक बना सकता है।
 

3/6

सुजुकी के मुताबिक ई-स्काई एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 310 किलोमीटर तक चल सकती है। यह रेंज रोजमर्रा की शहरी जरूरतों को ध्यान में रखकर दी गई है। अगर इसका प्रोडक्शन मॉडल इसी तरह की रेंज के साथ आता है तो यह डेली कम्यूट के लिए दिलचस्प विकल्प बन सकती है।
 

4/6

कॉम्पैक्ट साइज के बावजूद ई-स्काई में कई मॉडर्न फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसमें 10.1 इंच का सेंट्रल टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इससे साफ है कि कंपनी छोटे इलेक्ट्रिक वाहनों को सिर्फ किफायती ही नहीं बल्कि टेक्नोलॉजी के मामले में भी बेहतर बनाना चाहती है।
 

Advertisement
5/6

ई-स्काई में व्हीकल-टू-लोड यानी वी टू एल कैपेबिलिटी भी दी गई है। इसकी मदद से कार की बैटरी से दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को पावर दी जा सकती है। यह फीचर आउटडोर इस्तेमाल या इमरजेंसी के समय काफी काम आ सकता है।
 

6/6

सुजुकी ने फिलहाल ई-स्काई के भारत लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। हालांकि इसका छोटा आकार, शहरों पर फोकस और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन भारतीय बाजार के लिहाज से काफी दिलचस्प हो सकता है। अगर इसे भारत में उतारा जाता है तो इसका मुकाबला एमजी जैसी कंपनियों की अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक कारों से हो सकता है।
 

Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today