• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
HomeऑटोPhotosHimalayan 750 की कीमत उड़ा सकती है होश! ₹13 लाख की Honda समेत इन 3 बाइक्स से होगा मुकाबला

Himalayan 750 की कीमत उड़ा सकती है होश! ₹13 लाख की Honda समेत इन 3 बाइक्स से होगा मुकाबला

Royal Enfield की आने वाली Himalayan 750 एडवेंचर बाइक सेगमेंट में हलचल मचा सकती है। इसकी संभावित कीमत ₹4.5 से ₹5 लाख के बीच है, जबकि मुकाबले में Kawasaki, Suzuki और Honda की कहीं ज्यादा महंगी बाइक्स मौजूद हैं। आखिर इन बाइक्स की कीमत, इंजन, पावर और फीचर्स में कितना अंतर है? खरीदने से पहले जानिए पूरी तुलना।

Shakshi
UPDATED: Oct 31, 2026 12:12 IST
Royal Enfield Himalayan 750
1/4

Royal Enfield Himalayan 750 – ₹4.5 से ₹5 लाख (संभावित)

Royal Enfield Himalayan 750 में 750cc का ट्विन-सिलेंडर इंजन मिलने की उम्मीद है, जो करीब 55-60 hp की पावर दे सकता है। बाइक में क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, TFT डिस्प्ले, डुअल फ्रंट डिस्क ब्रेक और एडजस्टेबल सस्पेंशन जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत ₹4.5 से ₹5 लाख है। हालांकि, कंपनी ने अभी कीमत और स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Advertisement
2/4

Kawasaki Versys 650 – ₹8.63 लाख

Kawasaki Versys 650 में 649cc का पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है, जो 67 PS की पावर और 61 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, 4.3 इंच TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और एडजस्टेबल विंडस्क्रीन जैसे फीचर्स हैं। बाइक में 21 लीटर का फ्यूल टैंक और 845mm सीट हाइट मिलती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹8.63 लाख है। (Photo Credit: Kawasaki India)

3/4

Suzuki V-Strom 800DE – करीब ₹11 लाख

Suzuki V-Strom 800DE में 776cc का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो करीब 84 hp की पावर और 78 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स, बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल, राइडिंग मोड्स और ग्रेवल मोड मिलता है। बाइक में 21 इंच फ्रंट व्हील, 220mm ग्राउंड क्लीयरेंस और 20 लीटर फ्यूल टैंक है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹11 लाख है।(Photo Credit: Suzuki India)

4/4

Honda Transalp XL750 – ₹13.20 लाख

Honda Transalp XL750 में 755cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है, जो करीब 91 bhp की पावर और 75 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स, E-Clutch टेक्नोलॉजी, राइडिंग मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, TFT डिस्प्ले और डुअल-चैनल ABS जैसे फीचर्स हैं। बाइक में 21 इंच फ्रंट व्हील और 16.9 लीटर फ्यूल टैंक मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹13.20 लाख है।(Photo Credit: Honda India)

Advertisement
Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today