• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
HomeऑटोPhotosनई कार खरीदने की है प्लानिंग? Toyota से Honda तक अक्टूबर में आएंगी ये 5 गाड़ियां

नई कार खरीदने की है प्लानिंग? Toyota से Honda तक अक्टूबर में आएंगी ये 5 गाड़ियां

नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो अक्टूबर आपके लिए खास रहने वाला है। फेस्टिव सीजन में कई बड़ी ऑटो कंपनियां नई और फेसलिफ्ट गाड़ियां उतारने जा रही हैं। इनमें हैचबैक से लेकर सेडान और एसयूवी तक शामिल हैं। आइए जानते हैं इस महीने कौन-कौन सी कारें लॉन्च होंगी।

Gungun Mishra
UPDATED: Oct 5, 2026 19:20 IST
अक्टूबर में लॉन्च होंगी कई नई कारें
1/7

फेस्टिव सीजन में नई कार खरीदने वालों के पास कई नए विकल्प आने वाले हैं। अक्टूबर में होंडा, स्कोडा, टोयोटा, रेनो और हुंडई अपनी गाड़ियां लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इनमें फेसलिफ्ट मॉडल के साथ नई एसयूवी भी शामिल हैं।

Advertisement
2/7

होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट 6 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली है। इसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर को अपग्रेड किया जाएगा और कई नए फीचर्स भी जोड़े जाएंगे। हालांकि, कंपनी इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं करने वाली है।

3/7

स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट भी 6 अक्टूबर को लॉन्च होगी। कंपनी इस कार को पहले ही रिवील कर चुकी है। इसमें 1.0 लीटर इंजन के साथ नया ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलेगा। इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में भी कुछ बदलाव किए गए हैं।

4/7

टोयोटा ग्लांजा फेसलिफ्ट 14 अक्टूबर को लॉन्च हो सकती है। इसमें 1.2 लीटर का नया थ्री सिलेंडर इंजन मिलने वाला है। मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट के बाद अब ग्लांजा में भी बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके एक्सटीरियर को भी अपडेट किया जा सकता है।

Advertisement
5/7

रेनो डस्टर हाइब्रिड 17 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली है। इसमें 1.8 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन, इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4kWh की बैटरी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि डस्टर हाइब्रिड शहरों में 80 परसेंट तक ईवी मोड में चल सकती है।

6/7

हुंडई बेयॉन 12 अक्टूबर को लॉन्च हो सकती है। इसकी लंबाई 4.2 मीटर हो सकती है और इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा। सीएनजी विकल्प भी मिल सकता है। कार में 12.3 इंच टचस्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर्स मिलेंगे।

7/7

अक्टूबर में एक साथ कई गाड़ियों के आने से नई कार खरीदने वालों के लिए विकल्प बढ़ने वाले हैं। लिस्ट में हैचबैक, सेडान और एसयूवी शामिल हैं। ऐसे में कार खरीदने से पहले इन नए मॉडल्स का इंतजार करने पर बेहतर विकल्प या बेहतर डील मिल सकती है।

Advertisement
Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today