• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
HomeऑटोPhotosकार चलाने वालों के लिए बड़ा बदलाव! अगले साल से बदल सकता है हेडलाइट इस्तेमाल का पूरा नियम - डिटेल्स

कार चलाने वालों के लिए बड़ा बदलाव! अगले साल से बदल सकता है हेडलाइट इस्तेमाल का पूरा नियम - डिटेल्स

रात में गाड़ी चलाते समय हेडलाइट की तेज रोशनी से होने वाली परेशानी को कम करने के लिए सरकार नए नियमों पर काम कर रही है। इन बदलावों में सिर्फ लाइट की चमक ही नहीं बल्कि ड्राइविंग के तरीके से जुड़े कई अहम फैसले शामिल हो सकते हैं। जानिए पूरी जानकारी।

Low Beam Default Setting
1/5

अब लो बीम होगी डिफॉल्ट 

प्रस्तावित नियमों के तहत वाहनों में लो बीम डिफॉल्ट सेटिंग के रूप में लागू की जा सकती है। इससे ड्राइवरों को हर बार मैनुअली लाइट बदलने की जरूरत कम होगी और सामने से आने वाले वाहन चालकों को तेज रोशनी से राहत मिलेगी।

Advertisement
2/5

हेडलाइट की चमक पर लगेगी सीमा

सरकार वाहनों की हेडलाइट इंटेंसिटी को कम करने पर विचार कर रही है। दोपहिया वाहनों में अधिकतम रोशनी की सीमा 1.5 लाख कैंडेला से घटाकर 1 लाख कैंडेला और कारों में 2.25 लाख से घटाकर 1.5 लाख कैंडेला की जा सकती है।

3/5

हाई बीम इस्तेमाल पर मिलेगा अलर्ट

नई व्यवस्था में कम स्पीड पर हाई बीम इस्तेमाल करने वाले ड्राइवरों को अलर्ट मिल सकता है। 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पर हाई बीम चलने पर वाहन बीप के जरिए ड्राइवर को लो बीम करने की याद दिला सकता है।

4/5

भारी वाहनों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए ट्रक और बसों पर रिफ्लेक्टिव टेप अनिवार्य किए जा सकते हैं। इससे रात में या कम रोशनी वाले इलाकों में दूसरे वाहन चालक बड़े वाहनों की मौजूदगी को आसानी से पहचान सकेंगे।

Advertisement
5/5

रात की ड्राइविंग होगी सुरक्षित

अगर ये नियम लागू होते हैं तो रात में गाड़ी चलाने का अनुभव बदल सकता है। कम चकाचौंध, बेहतर विजिबिलिटी और ऑटोमैटिक सेफ्टी फीचर्स के जरिए सड़क सुरक्षा बढ़ाने की कोशिश की जाएगी।

Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today