• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
HomeऑटोPhotosनई Maruti XL6 में क्या होगा खास? Suzuki XL7 Facelift से सामने आई आने वाले मॉडल की तस्वीर

नई Maruti XL6 में क्या होगा खास? Suzuki XL7 Facelift से सामने आई आने वाले मॉडल की तस्वीर

Maruti XL6 के नए मॉडल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। Suzuki XL7 Facelift के रिवील होने के बाद भारत में आने वाली XL6 Facelift की तस्वीर साफ होने लगी है। नए डिजाइन, बड़े फीचर्स और CNG विकल्प के साथ यह फैमिली SUV लोगों के लिए एक बड़ा अपडेट ला सकती है।

Maruti XL6 Facelift 2026
1/6

Maruti की पॉपुलर 6 सीटर फैमिली SUV XL6 के नए मॉडल को लेकर नई जानकारी सामने आई है। 2026 Suzuki XL7 फेसलिफ्ट के पेश होने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारत में आने वाली Maruti XL6 फेसलिफ्ट कैसी हो सकती है। दोनों गाड़ियां एक ही प्लेटफॉर्म और आर्किटेक्चर पर बनी हैं, इसलिए XL7 में हुए बदलाव XL6 में भी देखने को मिल सकते हैं।

Advertisement
2/6

2026 Suzuki XL7 फेसलिफ्ट को इंडोनेशिया में हुए Gaikindo Indonesia International Auto Show में पेश किया गया है। इसमें कई नए डिजाइन बदलाव किए गए हैं, जो भारत में आने वाली Maruti XL6 फेसल्ट में भी देखने को मिल सकते हैं। नई XL7 में पहले से ऊंची ग्रिल, बदले हुए फ्रंट और रियर बंपर और नए डिजाइन के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इन बदलावों से गाड़ी का लुक नया नजर आता है, हालांकि इसकी 6 सीट वाली फैमिली SUV की पहचान को बरकरार रखा गया है।

3/6

Suzuki XL7 फेसलिफ्ट के इंटीरियर में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें पहले से बड़ी टचस्क्रीन दी गई है। इसके अलावा इसमें कई सुविधा वाले फीचर्स भी जोड़े गए हैं। इसमें Cruise Control फीचर भी शामिल है। यह फीचर ड्राइवर को लगातार एक्सीलेटर दबाए बिना एक तय स्पीड पर गाड़ी चलाने में मदद करता है।
 

4/6

Suzuki XL7 और Maruti XL6 एक ही प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई हैं। दोनों गाड़ियों का आर्किटेक्चर भी एक जैसा है। इसी वजह से एक मॉडल में किए गए डिजाइन और फीचर बदलाव दूसरे मॉडल में भी शामिल किए जा सकते हैं। पहले भी XL7 में हुए अपडेट को XL6 में शामिल किया गया है। इसलिए इंडोनेशिया में सामने आए XL7 फेसलिफ्ट के बदलाव भारत में आने वाली XL6 फेसलिफ्ट के लिए संकेत दे सकते हैं।

Advertisement
5/6

Suzuki XL7 फेसलिफ्ट में मौजूदा 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन को ही जारी रखा गया है। इसके साथ Manual और Automatic Gearbox का विकल्प मिलता है। भारत में आने वाली Maruti XL6 फेसलिफ्ट में भी इसी इंजन के साथ आने की उम्मीद है।

6/6

Maruti XL6 फेसलिफ्ट में CNG वेरिएंट भी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 6 सीटर सेगमेंट में Factory Fitted CNG विकल्प की मांग को देखते हुए यह एक अहम फीचर हो सकता है। Suzuki XL7 फेसलिफ्ट से मिली जानकारी के आधार पर Maruti XL6 फेसलिफ्ट में डिजाइन और फीचर्स से जुड़े कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today