• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
HomeऑटोPhotosMaruti Brezza ने बनाया बिक्री का नया रिकॉर्ड, 15 लाख यूनिट्स के पार पहुंची सेल, जानें कीमत और माइलेज

Maruti Brezza ने बनाया बिक्री का नया रिकॉर्ड, 15 लाख यूनिट्स के पार पहुंची सेल, जानें कीमत और माइलेज

भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी की लोकप्रिय SUV Brezza ने बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी के मुताबिक, इसकी कुल बिक्री 15 लाख यूनिट्स के पार पहुंच गई है। वहीं, नई फेसलिफ्ट को भी 1 लाख से ज्यादा बुकिंग मिली हैं। पेट्रोल और CNG विकल्पों के साथ आने वाली इस SUV की कीमत, माइलेज और नए फीचर्स के बारे में जानिए।

Shakshi
UPDATED: Oct 17, 2026 16:39 IST
Maruti Suzuki Brezza की बिक्री 15 लाख पार
1/7

भारत की सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने एक और उपलब्धि हासिल की है। कंपनी की लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट SUV ब्रेजा (Brezza) की कुल बिक्री 15 लाख यूनिट के पार पहुंच गई है। साल 2016 में विटारा ब्रेजा के नाम से लॉन्च हुई इस SUV ने भारतीय बाजार में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

Advertisement
2/7

मारुति सुजुकी ब्रेजा ने 2016 में भारतीय बाजार में एंट्री की थी। लॉन्च के बाद ही इस कार को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। यह मारुति सुजुकी की पहली खुद विकसित SUV थी। शुरुआत में ब्रेजा केवल डीजल इंजन के साथ उपलब्ध थी और इसका मुकाबला फोर्ड इकोस्पोर्ट और महिंद्रा TUV300 जैसी गाड़ियों से होता था।

3/7

ब्रेजा की दूसरी जनरेशन ने भी बाजार में अपनी लोकप्रियता बनाए रखी। हाल ही में कंपनी ने इसका फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है। मारुति सुजुकी के मुताबिक, नई ब्रेजा फेसलिफ्ट की बुकिंग 1 लाख के पार पहुंच गई है। इससे पता चलता है कि इस SUV को ग्राहकों से लगातार अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

4/7

शुरुआत में डीजल इंजन के साथ आने वाली ब्रेजा में बाद में कंपनी ने 1.5 लीटर का K-Series पेट्रोल इंजन दिया। इसके बाद CNG वेरिएंट भी पेश किया गया। लेटेस्ट अपडेट में कंपनी ने 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प जोड़ा है। वहीं, CNG वेरिएंट में अंडरबॉडी CNG किट दी गई है, जिससे कार के बूट में सामान रखने के लिए ज्यादा जगह मिलती है।

Advertisement
5/7

मारुति सुजुकी ब्रेजा फिलहाल दो इंजन विकल्पों के साथ आती है। इसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 109bhp की पावर और 170Nm का टॉर्क देता है। वहीं, दूसरा 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन 102bhp की पावर और 139Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन विकल्प अलग-अलग जरूरतों वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर दिए गए हैं।

6/7

ब्रेजा में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.50 लाख रुपये से शुरू होकर 13.70 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी के मुताबिक, ब्रेजा का CNG वेरिएंट 26.9 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज देता है।

7/7

भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी ब्रेजा का मुकाबला टाटा नेक्सॉन, महिंद्रा XUV 3XO, रेनो काइगर, निसान मैग्नाइट और स्कोडा कायलॉक जैसी SUV से होता है। महिंद्रा XUV 3XO का CNG वेरिएंट भी हाल ही में लॉन्च हुआ है। ऐसे में सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में ग्राहकों के पास कई विकल्प मौजूद हैं।

Advertisement
Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today