Kia की इस EV पर मिलेगी 15 साल की बैटरी वारंटी, किलोमीटर की भी कोई लिमिट नहीं
Kia Carens Clavis EV के नए प्राइवेट खरीदारों को हाई-वोल्टेज बैटरी कैपेसिटी पर 15 साल और अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी मिलेगी। हालांकि, यह वारंटी पूरी कार पर लागू नहीं होगी और सेकेंड ओनर के लिए इसके नियम अलग हैं। पढ़ें पूरी खबर।

दूसरे मालिक को कितनी वारंटी मिलेगी?
अगर Kia Carens Clavis EV का मालिक बदल जाता है, तो बैटरी कैपेसिटी वारंटी 8 साल या 1,60,000 किलोमीटर तक सीमित हो जाएगी। यह अवधि पहले खरीदार को कार की डिलीवरी मिलने की तारीख से गिनी जाएगी और दोनों में जो पहले पूरा होगा, वही लागू होगा। टैक्सी जैसे कमर्शियल इस्तेमाल पर भी यही सीमा रहेगी।
पुराने मालिक ₹3,400 देकर करा सकते हैं अपग्रेड
जिन लोगों ने Kia Carens Clavis EV को 1 अगस्त 2026 से पहले खरीदा है, वे कथित तौर पर एक बार ₹3,400 की एडमिनिस्ट्रेटिव फीस देकर अपनी मौजूदा बैटरी कवरेज को 15 साल और अनलिमिटेड किलोमीटर तक बढ़ा सकते हैं। इस रकम में टैक्स शामिल है। हालांकि, इसके लिए पात्रता, डीलर की जांच और Kia की शर्तें लागू होंगी।
BaaS में ₹12.88 लाख से शुरुआत लेकिन प्रति KM देना होगा पैसा
Kia Carens Clavis EV की एक्स-शोरूम कीमत ₹18,03,900 से शुरू होती है। Battery-as-a-Service यानी BaaS विकल्प में चेसिस की शुरुआती कीमत ₹12.88 लाख है। इसके अलावा हर किलोमीटर चलाने पर ₹3.3 देने होंगे। इसलिए खरीदारों को सिर्फ कम शुरुआती कीमत नहीं, बल्कि लंबे समय के इस्तेमाल का खर्च भी देखना होगा।