• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
HomeऑटोPhotos3.35 लाख बिक्री के साथ इस बाइक ने बनाई बादशाहत, टॉप 5 में कौन-कौन शामिल?

3.35 लाख बिक्री के साथ इस बाइक ने बनाई बादशाहत, टॉप 5 में कौन-कौन शामिल?

भारत के बाइक बाजार में जुलाई की बिक्री के आंकड़ों ने नई तस्वीर दिखाई है। Hero Splendor ने एक बार फिर सबसे ज्यादा बिक्री के साथ अपनी पकड़ मजबूत की है। वहीं Honda Shine, TVS Apache, Bajaj Pulsar और Hero HF Deluxe के बीच मुकाबला भी दिलचस्प रहा। जानिए किस बाइक ने कितनी रफ्तार दिखाई।

market India
1/6

भारत के कम्यूटर बाइक सेगमेंट में जुलाई की बिक्री के आंकड़ों ने एक बार फिर बड़ा बदलाव दिखाया है। Hero Splendor ने सबसे ज्यादा बिक्री के साथ पहला स्थान हासिल किया है। वहीं Honda Shine, TVS Apache, Bajaj Pulsar और Hero HF Deluxe के बीच भी कड़ी टक्कर देखने को मिली।
 

Advertisement
2/6

Hero Splendor ने जुलाई में 3,35,246 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री में 36 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। कम कीमत, बेहतर माइलेज और कम मेंटेनेंस की वजह से यह बाइक ग्राहकों की पसंद बनी हुई है।
 

3/6

Honda Shine जुलाई में 1,91,950 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे नंबर पर रही। पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री करीब 20 फीसदी बढ़ी है।
 

4/6

Bajaj Pulsar की जुलाई बिक्री 66,156 यूनिट्स रही। यह पिछले साल के 79,817 यूनिट्स के मुकाबले 17 फीसदी कम है। हालांकि बाइक की पहचान अब भी मजबूत बनी हुई है।
 

Advertisement
5/6

TVS Apache ने इस लिस्ट में सबसे बड़ी ग्रोथ में से एक दर्ज की। जुलाई में इसकी 59,404 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की तुलना में 58 फीसदी ज्यादा है।
 

6/6

Hero HF Deluxe ने जुलाई में 55,978 यूनिट्स की बिक्री की। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में 22 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
 

Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today