• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
HomeऑटोPhotos₹10 लाख से कम में खरीदें ये 5 सेडान, शानदार माइलेज के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स

₹10 लाख से कम में खरीदें ये 5 सेडान, शानदार माइलेज के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स

अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं और बजट ₹10 लाख तक है तो सेडान कारों में आपके पास कई ऑप्शन मौजूद हैं। इस कीमत में ऐसी कारें भी मिलती हैं जो अच्छे माइलेज के साथ आरामदायक केबिन और जरूरी फीचर्स देती हैं। यहां हम 5 ऐसी सेडान कारों के बारे में बता रहे हैं जिनकी कीमत ₹10 लाख के दायरे में है।

Sonam
UPDATED: Sep 30, 2026 21:09 IST
Maruti Suzuki Ciaz
1/5

1) Maruti Suzuki Ciaz

Maruti Suzuki Ciaz को कंपनी की प्रीमियम मिड-साइज सेडान के तौर पर देखा जाता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹9.30 लाख है। कार में स्पेस वाला केबिन और आकर्षक डिजाइन मिलता है। माइलेज की बात करें तो Ciaz करीब 20.65 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है।

Advertisement
2/5

Honda Amaze

Honda Amaze इस सेगमेंट में एक जाना-पहचाना नाम है। इसकी कीमत करीब ₹7.51 लाख से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत ₹10 लाख तक जाती है। इसमें 1.2-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है। पेट्रोल पर यह कार करीब 19.46 kmpl तक का माइलेज दे सकती है। हालांकि इसमें कंपनी की तरफ से CNG वेरिएंट उपलब्ध नहीं है।

3/5

Maruti Suzuki Dzire

Maruti Suzuki Dzire उन ग्राहकों के लिए खास विकल्प है जो कम खर्च में ज्यादा माइलेज चाहते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹6.26 लाख से शुरू होती है और ₹9.32 लाख तक जाती है। इसके CNG मॉडल करीब ₹8.04 लाख की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं। CNG पर Dzire लगभग 33.73 km/kg तक का माइलेज देती है।

4/5

Hyundai Aura

Hyundai Aura की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹6 लाख है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग ₹8.54 लाख तक जाती है। कार में 1.2-लीटर Kappa इंजन मिलता है। इसके CNG मॉडल की कीमत करीब ₹7.76 लाख से शुरू होती है। CNG मोड में Aura का माइलेज लगभग 22 से 25 km/kg तक बताया जाता है।

Advertisement
5/5

Tata Tigor

Tata Tigor की कीमत ₹5.49 लाख से शुरू होकर ₹8.84 लाख तक जाती है। इसका CNG वेरिएंट करीब ₹7.22 लाख से शुरू होता है। ट्विन-सिलेंडर CNG टेक्नोलॉजी के साथ यह कार 26.49 km/kg तक का माइलेज देती है।

₹10 लाख के बजट में पेट्रोल और CNG दोनों सेडान के विकल्प मौजूद हैं। ज्यादा माइलेज और कम रनिंग कॉस्ट के लिए CNG मॉडल चुना जा सकता है।

Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today