• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
HomeऑटोPhotos₹20 लाख से कम में ये 5 SUV बन सकती हैं आपकी परफेक्ट फैमिली कार

₹20 लाख से कम में ये 5 SUV बन सकती हैं आपकी परफेक्ट फैमिली कार

नई SUV खरीदने का प्लान है और बजट ₹20 लाख तक है? भारतीय बाजार में Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara और Toyota Hyryder जैसे कई विकल्प मौजूद हैं। वहीं, इलेक्ट्रिक कार चाहने वालों के लिए Tata Nexon.ev भी रेस में है। लेकिन माइलेज, फीचर्स, सर्विस और कीमत के मामले में कौन सी कार आपके लिए बेहतर रहेगी?

Shakshi
UPDATED: Oct 22, 2026 10:52 IST
Hyundai Creta – हर मामले में दमदार SUV
1/5

Hyundai Creta कम्फर्ट, परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी का शानदार कॉम्बिनेशन है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन मिलते हैं। चुनिंदा वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ, ADAS और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स हैं। Hyundai का सर्विस नेटवर्क भी मजबूत है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹10.91 लाख से शुरू होती है। ₹20 लाख के अंदर King Petrol IVT (₹18.69 लाख), King Turbo DCT (₹19.91 लाख) और King Diesel AT (₹19.78 लाख) जैसे वेरिएंट उपलब्ध हैं।

Advertisement
2/5

Maruti Suzuki Grand Vitara शानदार माइलेज, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और बेहतर आफ्टर-सेल्स सर्विस के लिए अच्छा विकल्प है। इसमें 1.5-लीटर माइल्ड और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन मिलते हैं। स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड का दावा किया गया माइलेज 27.97 किमी/लीटर तक है। चुनिंदा वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा मिलता है। Delta+ Strong Hybrid की एक्स-शोरूम कीमत ₹16.68 लाख, Zeta+ (O) की ₹18.55 लाख और Alpha+ (O) की ₹19.62 लाख है।

3/5

Kia Seltos अपने स्टाइलिश डिजाइन और एडवांस फीचर्स के लिए पसंद की जाती है। इसमें पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन मिलते हैं। चुनिंदा वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और ADAS जैसे फीचर्स हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹10.99 लाख है। ₹20 लाख के बजट में HTK(O) Petrol MT (₹16.85 लाख), HTK(O) Petrol CVT (₹18.36 लाख) और HTK(O) Turbo DCT (₹19.25 लाख) विकल्प हैं।

4/5

Toyota Urban Cruiser Hyryder शानदार माइलेज और लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए अच्छा विकल्प है। इसमें माइल्ड-हाइब्रिड, स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड और CNG विकल्प मिलते हैं। स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड का दावा किया गया माइलेज 27.97 किमी/लीटर तक है। चुनिंदा वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा मिलता है। एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹11.14 लाख से शुरू होती है। S Strong Hybrid (₹16.66 लाख), G Strong Hybrid (₹18.69 लाख) और V Strong Hybrid (₹19.99 लाख) बजट में आते हैं।

Advertisement
5/5

Tata Nexon.ev कम रनिंग कॉस्ट और आधुनिक टेक्नोलॉजी चाहने वालों के लिए अच्छा विकल्प है। इसमें 30kWh और 45kWh बैटरी मिलती हैं। बड़ी बैटरी के साथ 489 किलोमीटर तक की प्रमाणित रेंज का दावा है। इसमें फास्ट चार्जिंग, डिजिटल डिस्प्ले और कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹12.49 लाख से ₹17.89 लाख तक है। Creative 45 (₹14.34 लाख), Fearless 45 (₹15.34 लाख) और Empowered 45 (₹16.34 लाख) प्रमुख विकल्प हैं।

Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today