• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
HomeऑटोPhotos136 KM रेंज और 2 लाख KM बैटरी लाइफ! Ampere Nexus EX+ में मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

136 KM रेंज और 2 लाख KM बैटरी लाइफ! Ampere Nexus EX+ में मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के लिए Ampere ने अपना नया Nexus EX+ लॉन्च किया है। कंपनी ने इसमें लंबी बैटरी लाइफ, बेहतर रेंज और ज्यादा पावरफुल मोटर के साथ कई स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स दिए हैं। आइए जानते हैं इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की 5 बड़ी खूबियां।

Sonam
UPDATED: Oct 7, 2026 21:49 IST
Ampere Nexus EX+
1/5

1. 2 लाख KM तक बैटरी लाइफ का दावा

Ampere Nexus EX+ में LFP बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी की डिजाइन लाइफ 2,00,000 किलोमीटर तक है। इसके अलावा बैटरी पर 5 साल या 75,000 किलोमीटर की वारंटी भी दी जा रही है। इससे लंबे समय तक स्कूटर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त भरोसा मिल सकता है।

Advertisement
2/5

2. सिंगल चार्ज में 136 KM तक की रेंज

रेंज इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के लिए सबसे अहम पहलुओं में से एक है। Ampere Nexus EX+ में कंपनी 136 किलोमीटर तक की राइडिंग रेंज का दावा करती है। वहीं इसका दावा किया गया रियल वर्ल्ड रेंज 90 किलोमीटर से ज्यादा है। ऐसे में रोजाना ऑफिस आने-जाने या शहर में इस्तेमाल के लिए यह एक व्यावहारिक विकल्प हो सकता है।

3/5

3. करीब 4 घंटे में फुल चार्ज

Ampere Nexus EX+ को चार्ज करने में भी ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता। कंपनी के मुताबिक इसकी बैटरी करीब 3 घंटे 10 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। वहीं बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 4 घंटे का समय लगता है।

4/5

4. 5kW मोटर से मिलेगा ज्यादा पावर

Nexus EX+ में सबसे बड़ा मैकेनिकल अपग्रेड इसका नया 5kW मोटर है। Ampere के मुताबिक यह मोटर व्हील पर 202Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। कंपनी का कहना है कि ज्यादा टॉर्क की वजह से स्कूटर के पिकअप और एक्सेलरेशन में भी सुधार देखने को मिलता है।

Advertisement
5/5

5. 30 से ज्यादा स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स

Nexus EX+ के कनेक्टेड वर्जन में 30 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं। इनमें रियल टाइम चार्जिंग स्टेटस, लाइव ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग, फाइंड माय स्कूटर और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा बैटरी हेल्थ और राइडिंग से जुड़ी जानकारी भी मिलती है।

Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today