देव उठनी एकादशी पर तुलसी को अर्पित करें ये चीजें, धन-धान्य से भर जाएगी जेब

Dev Uthani Ekadashi 2024 

Dev Uthani Ekadashi 2024 का पर्व इस बार 12 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन श्रीहरि (भगवान विष्णु) चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने वाले जातकों पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

तुलसी को चढ़ाएं लाल चुनरी

देव उठनी एकादशी के दिन तुलसी माता को लाल रंग की चुनरी चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और धन की बरकत होती है।

पीले धागे में 108 गांठ

इस पवित्र दिन पर पीले धागे में 108 गांठ लगाकर उसे तुलसी के गमले पर बांध दें। इसके बाद तुलसी के सामने मन से प्रार्थना करें, इससे सभी कष्ट दूर होंगे।

तालाल कलावा 

तुलसी को लाल कलावा बांधना भी बेहद लाभकारी माना गया है। यह उपाय करने से जीवन की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और श्रीहरि की कृपा प्राप्त होती है।

तुलसी पर चढ़ाएं कच्चा दूध

इस दिन तुलसी पर कच्चा दूध अर्पित करना चाहिए। पहले तुलसी के सामने एक दीपक जलाएं और फिर दूध अर्पित करें। इससे लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं।

विवाह के लिए तुलसी दल

यदि आपके विवाह में कोई बाधा आ रही है तो श्रीहरि को 11 तुलसी दल अर्पित करें। यह उपाय विवाह में आ रही सभी परेशानियों को दूर करता है।

देव उठनी एकादशी व्रत के फायदे

देव उठनी एकादशी का व्रत करने से धन-दौलत की कमी दूर होती है। इस दिन तुलसी को अर्पित की गई चीजें व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि लाती हैं।