मखाने फायदेमंद के साथ काफी नुकसानदायक भी है

फायदेमंद मखाना 

मखाना हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, खासकर इसे व्रत के दौरान खूब खाया जाता है, कुछ लोग इसे स्नैक्स के तौर  पर भी खाते हैं

नुकसानदायक मखाना 

लेकिन मखाना जितना फायदेमंद होता है उतना ही  नुकसानदायक भी होता है, जो लोग हद से ज्यादा मखाना खाते हैं उन्हें कई सारी समस्याएं हो सकती है

ज्यादा फाइबर 

मखाना में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, साथ ही इसमें सोडियम कम होता है, पेट की समस्या वाले लोगों को इसे ज्यादा नहीं खाना चाहिए

किडनी स्टोन

किडनी में स्टोन शरीर में कैल्शियम बढ़ाने के कारण होती है, अगर आप कैल्शियम से भरपूर मखाने खाते हैं तो यह खतरनाक रूप से ट्रिगर कर सकता है

डायरिया 

डायरिया में मखाना खाना एकदम खतरनाक साबित हो सकता है, मखाना फाइबर से भरपूर होता है इसी वजह से डायरिया बढ़ सकता है

डायबिटीज 

डायबिटीज और पेट की बीमारी से पीड़ित है, तो उन्हें घी में मखाने भूनकर नहीं खाना चाहिए, घी में प्रोटीन और मखाने में फाइबर होने से इसे पचना मुश्किल हो जाता है

रोजाना कितने  खाएं मखाना 

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक हमें दिन में एक मुट्ठी से ज्यादा मखाना नहीं खाना चाहिए, ज्यादा खाना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है