जबलपुर में बन MP रहा मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर

मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर

जबलपुर में प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर बन रहा है, जो अपनी विशालता के साथ सियासी चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है। इस फ्लाईओवर की लंबाई 6.85 किलोमीटर है, जिसमें से कुछ हिस्सा रेलवे लाइन के ऊपर बनाया  जा रहा है।

7 साल से चल रहा है निर्माण कार्य

इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य करीब 7 सालों से चल रहा है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका है। हालांकि, सरकार द्वारा इसे जल्द ही पूरा कर जनता को सौंपने के दावे किए जा रहे हैं।

अक्टूबर 2024 में पूरा होना था काम

सरकार का दावा था कि इस फ्लाईओवर का निर्माण अक्टूबर 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसे रेलवे लाइन के ऊपर बनाया जा रहा है, जिससे यात्रियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिल सके।

भाजपा नेताओं ने किया निरीक्षण

हाल ही में जबलपुर के सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह और भाजपा नगर अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

अधिकारियों की शिकायत

निरीक्षण के बाद भाजपा नेताओं ने संभागीय कमिश्नर अभय वर्मा के पास जाकर निर्माण में हो रही देरी की शिकायत की। उनका कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही के चलते जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जनता को उम्मीद

इस फ्लाईओवर के पूरा होने से जबलपुर शहर में ट्रैफिक की समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी। इसे जल्द से जल्द जनता को समर्पित करने की मांग की जा रही है।