ब्रुनेई एक आईलैंड पर बसा एक छोटा सा देश है। लेकिन इसके सुल्तान दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं वह सोने के जहाज से चलता है और उसके पास पैसा ही पैसा। इतना पैसा बिल गेट्स और एलोन मस्क के पास भी नहीं है।
ब्रुनेई का पूरा नाम ब्रूनेई दारुस्सलाम है। यह दक्षिण पूर्वी एशिया का एक छोटा सा देश है, जो बोर्नियो द्वीप पर बसा हुआ है। ब्रुनेई कुल 5765 स्क्वायर किलोमीटर में फैला हुआ है। यह इतना छोटा है कि सिक्किम जैसे कई राज्य भी इससे बड़े हैं।ब्रुनेई की कुल जनसंख्या 455,885 है।
ब्रुनेई में 14वीं शताब्दी से ही राजशाही है। अभी हाजी हसनल बोल्कैया (Hassanal Bolkiah) ब्रुनेई के सुल्तान हैं। यहां सुल्तान के खिलाफ कोई नहीं बोल सकता। ब्रुनेई भले ही दुनिया के सबसे छोटे मुल्कों में शुमार हो लेकिन सुल्तान बोल्कैया की गिनती दुनिया के सबसे अमीर लोगों में होती है। साल 1980 तक तो वह दुनिया के सबसे अमीर शख्स थे। Forbes के मुताबिक बोल्कैया के पास 1.4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है।
ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोल्कैया दुनिया के सबसे बड़े पैलेस में रहते हैं। उनका महल ‘इस्ताना नुरुल इमान’ दुनिया के सबसे महंगे और आलीशान पैलेस में शुमार है।सुल्तान के महल में 1700 कमरे, ढाई सौ से ज्यादा बाथरूम और पांच स्विमिंग पूल हैं।
ब्रुनेई के सुल्तान दुनिया भर में अपनी लैविश लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। उन्हें लग्जरी गाड़ियों से लेकर घोड़ों तक का शौक है।
उनके अस्तबल में करीब 200 घोड़े हैं। इसके अलावा उनके पास 700 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियां हैं। जिसमें 300 फेरारी और करीब 500 रोल्स-रॉयस हैं।